फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttarakhand uday samwad 2018 state become the new and famous tourist place

उत्तराखंड उदय संवाद 2018: टूरिज्म में कैसे टॉप पर पहुंचेगा राज्य, इस पर होगा मंथन

Sun, 07 Jan 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand uday samwad 2018 state become the new and famous tourist place

अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला ने अपने पाठकों का विश्वास हासिल किया है। उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्ध‌ि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है।

विज्ञापन


8 जनवरी 2018 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली उत्तराखंड उदय संवाद 2018 में कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी, संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


देहरादून के होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले इस कार्यक्रम में कई मुद्दों पर पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें एक प्रमुख विषय है उत्तराखंड में पर्यटन। उत्तराखंड के ट्राइबल एरिया ने अपने आप में बहुत कुछ ऐसा समेट रखा है जिसे देश-दुनिया देखना और जानना चाहती है। उत्तराखंड सरकार इस बात को बेहद शिद्दत से महसूस कर रही है। इसी सोच के साथ सरकार नई पर्यटन नीति में ट्राइबल एरिया को चमकाने का ताना-बाना बुन रही है। नई पर्यटन नीति में सरकार ऐसी कई व्यवस्था कर सकती है जिससे ट्राइबल एरिया को प्रमोशन मिले और पर्यटकों की वहां आवाजाही बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में सरकार जनजातीय क्षेत्र में एक रात गुजारने वाले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र देने की व्यवस्था भी करने जा रही है। इसके अलावा, टूर एंड ट्रैवल्स की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर भी मंथन किया जा रहा है। उत्तराखंड के दून-चकराता, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा ट्राइबल एरिया हैं। पर्यटन विभाग की काफी समय से इन क्षेत्रों का सर्किट तैयार करने की योजना है। पर्यटन मंत्री के अनुसार, ट्राइबल सर्किट बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि पर्यटक शृंखलाबद्ध तरीके से इन जगहों पर जाकर तमाम जानकारियां इकट्ठा कर सकेगा।

सरकार ने जल्द से जल्द नई पर्यटन नीति लाने की बात कही है। वर्तमान में 2001 में लागू पर्यटन नीति ही चल रही है। इसमें कई पहलू शामिल नहीं है। त्रिवेंद्र सरकार बनने के बाद पर्यटन विभाग ने लोगों से मशविरा करके नई पर्यटन नीति बनाने की कसरत शुरू की है। पर्यटन मंत्री इस संबंध में दो बड़ी बैठकें कर चुके हैं। मंत्री के अनुसार, जल्द से जल्द पर्यटन नीति कैबिनेट में लाई जाएगी।

uttarakhand uday samwad 2018 state become the new and famous tourist place
amar ujala samwad

8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।

अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला के प्रति उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्ध‌ि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है। 

हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। #AmarUjalaSamwad के जरिए वे अपने सवालों को ट्विटर के माध्यम से उत्तराखंड उदय संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे। उत्तरखंड उदय संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन जाएगा। यदि आपके मन में भी उत्तराखंड उदय में आने वाले अतिथियों के लिए कोई सवाल है तो 08067360111 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सबसे बेहतर सवाल पूछने वाले पाठक को आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।

अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद 2018 के प्रस्तुतकर्ता हैं पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर हैं कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्‍तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमरउजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर हैं यूएम।
आउटडोर पार्टनर हैं AUTDoors.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed