{"_id":"69510e09a22ec97a9e09972f","slug":"uttarakhand-cm-has-assured-arrest-all-accused-in-angel-chakma-murder-case-manik-saha-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura CM: 'उत्तराखंड CM ने चकमा हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन', माणिक साहा बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura CM: 'उत्तराखंड CM ने चकमा हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन', माणिक साहा बोले
Sun, 28 Dec 2025 04:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Dec 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि देहरादून में त्रिपुरा के एक युवक की हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर निवासी एंजेल चकमा (24 वर्षीय) पर कथित तौर पर नौ दिसंबर को देहरादून में छह लोगों के एक समूह ने हमला किया था। बताया गया कि उन्होंने नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया था। चकमा की उपचार के दौरान 26 दिसंबर को मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस
हेजामारा में पत्रकारों से बात करते हुए माणिक साहा ने कहा कि उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने बताया कि एंजेल चकमा देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और अप्रत्याशित बताया। साहा ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें जानकारी दी है कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नेतृत्व भी इस घटना से अवगत है और उसने उत्तराखंड सरकार को जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने की INS वाघशीर पनडुब्बी में समुद्री यात्रा, बनीं ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट
इस बीच, टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने आश्वासन दिया कि एंजेल चकमा की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलेगी। एंजेल चकमा एमबीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे।
देबबर्मा ने शनिवार को फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने पीड़ित के परिवार से व्यक्तिगत रूप से बात की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी और उन्होंने यूथ टिपरा फेडरेशन (वाईटीएफ) समेत सभी से परिवार के दुख में साथ देने की अपील की।
टीएमपी की युवा इकाई यूथ टिपरा फेडरेशन ने भी बयान जारी कर कहा कि वे इस गहरे दुख के समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। संगठन ने मांग की कि इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार लोगों की जल्द पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए और निष्पक्ष, गहन व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।