{"_id":"5a1c80294f1c1b59678be96c","slug":"uttar-pradesh-police-released-8-donkeys-after-4-days-from-prison-of-urai-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन जेल में बंद रहे 8 गधों की हुई रिहाई, कसूर जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
4 दिन जेल में बंद रहे 8 गधों की हुई रिहाई, कसूर जानकर होगी हैरानी
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
donkeys
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई जेल से एक अजीबोगरीब खबर सामने आयी है। सोमवार को जेल प्रशासन ने 8 गधों को 4 दिन जेल में कैद रखने के बाद रिहा किया है। आपको इन गधों का कसूर जानकर थोड़ी सी हैरानी जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
क्योंकि इन गधों का गुनाह सिर्फ इतना है कि इन्होंने जेल के बाहर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस किया था। जिसकी वजह से इन्हें 4 दिनों की सजा काटनी पड़ी।
विज्ञापन
इन गधों के मालिक गणेशगंज निवासी कमलेश को चार दिन बाद जब अपने लापता खच्चरों की खबर लगी तो वह उन्हें छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश में जुट गया। उसने जेल के चक्कर काटे पर उसे अपने गधों को छुड़ाने में सफलता नहीं हासिल हुई तो थक- हारकर उसने एक बीजेपी नेता से मदद मांगी। जिसके बाद बीजेपी नेता ने सोमवार को जेल पहुंचकर जेल प्रशासन से बातकर की। इसके बाद जाकर जेल से गधों को आजादी मिली।
विज्ञापन
फिलहाल पूरे मामले में जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कमलेश अपने गधे लेकर घर लौट गया। जिला कारागार, उरई के जेल अधीक्षक सीताराम ने बताया कि गधों की वजह से पेड़-पौधे नष्ट हुए थे। इससे पहले भी नुकसान पहुंचाने पर गधों के मालिकों को चेताया जा चुका था।
इस बार भी गधों के मालिक कमलेश को फिर चेतावनी दी गई है कि अगर अबकी बार पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा तो उसके ही खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Jalaun(UP): Police release a herd of donkeys from Urai district jail. They had been detained for destroying plants outside jail and were released after four days pic.twitter.com/Wl5UJrU2tT
— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2017