{"_id":"5ad206044f1c1b9e098b485b","slug":"uttar-pradesh-man-arrested-for-doing-obscenity-with-7-years-child-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने की हैवानियत, VIDEO देख खून खौल उठेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
7 साल की मासूम के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने की हैवानियत, VIDEO देख खून खौल उठेगा
संजय पाण्डेय, अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महज 7 साल की मासूम के साथ बुजुर्ग का अश्लील वीडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है। इस शर्मनाक वीडियो में की गई करतूत की चर्चा जोरो पर है। 44 सेकेंड के वीडियो में बुजुर्ग गंदी हरकत करता दिख रहा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। शर्मनाक वीडियो बीते एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले को दबाने में लगी थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई और आनन-फानन में कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
गंदी हरकत का यह वीडियो शर्मसार कर देने वाला है। महज सात साल की मासूम के साथ 65 साल का बुजुर्ग गंदी हरकत करते हुए वीडियो में दिख रहा है। शुरूआत में सिर पर टोपी, सफेद कुर्ता पाजामा पहने हुए बुजुर्ग वीडियो में आता दिखता है। वह ठीक ढंग से चल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद एक ड्रम के पास खड़े होकर उसने मासूम को अपने पास बुलाया और फिर गंदी हरकत करने लगा।
विज्ञापन
44 सेकेंड के बाद दोनों चले जाते हैं। बुजुर्ग के इस कारनामे को किसी ने ऊपर से कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। यह मामला सामने आने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस पोखरभिंडा टोला छोटी इटहीया के रहने वाले हाजी अब्दुल अजीज (65) को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां की। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और आईटी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।