{"_id":"646abff1fe082b94180d9173","slug":"uttar-pradesh-left-behind-maharashtra-in-sugar-production-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sugar Production: उत्तर प्रदेश ने चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा, भुगतान में भी पीछे नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sugar Production: उत्तर प्रदेश ने चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा, भुगतान में भी पीछे नहीं
Mon, 22 May 2023 06:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 May 2023 06:35 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, उत्तर प्रदेश अब चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र से आगे हो गया है।
विज्ञापन
suger
- फोटो : amarujala
विस्तार
चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। चालू सीजन में उत्तर प्रदेश में कुल 107.29 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में 105.30 लाख टन का उत्पादन हुआ है। हालांकि, यूपी में 118 चीनी मिलों की तुलना में महाराष्ट्र में 210 चीनी मिलें परिचालन में रहीं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, उत्तर प्रदेश अब चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र से आगे हो गया है। यूपी में 28.53 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई थी जो देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है। महाराष्ट्र में इसका आधा यानी 14.87 लाख हेक्टेयर में ही खेती हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 2,348 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ था, जबकि महाराष्ट्र में 1,413 लाख टन का उत्पादन हुआ था। गन्ना पेराई का सीजन अक्तूबर से जून के बीच होता है। 2022-2023 सीजन में यूपी में चीनी मिलों की कुल गन्ने की पेराई 1,084.57 लाख टन थी, जबकि महाराष्ट्र में यह 1,053 लाख टन थी।
विज्ञापन
-107 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ यूपी में चालू सीजन में
-105.30 लाख टन का उत्पादन किया महाराष्ट्र ने
19.84 लाख टन चीनी का उपयोग एथेनॉल में
उत्तर प्रदेश में 19.84 लाख टन चीनी का उपयोग एथेनॉल के लिए हुआ। महाराष्ट्र में 15.70 लाख चीनी का उपयोग हुआ है। हालांकि, चीनी मिलों की संख्या में यूपी काफी पीछे है। यहां पर कुल 157 चीनी मिलें हैं, जिनमें 118 परिचालन में हैं। महाराष्ट्र में 246 मिलों में 210 परिचालन में हैं।
विज्ञापन
किसानों को 28,494 करोड़ रुपये का भुगतान
मंत्री ने कहा, 2022-23 के दौरान किसानों को 28,494 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसमें से 80 चीनी मिलें ऐसी हैं, जिनका पूरा भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया गया है। पिछले छह वर्षों में चीनी मिलों को कुल 2.11 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
बढ़ाई गई क्षमता, कई नई मिलें भी शुरू
चौधरी ने कहा, पिछली सरकार में कुल 12 चीनी मिलों को बेच दिया गया और 18 को बंद कर दिया गया। 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने नई मिलें खोली हैं। कुछ मिलों की क्षमता बढ़ाई है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में किसान अपनी सभी तरह की उपज बेचकर जितनी कमाई करता है, उतनी ही रकम अकेले गन्ना बेचकर किसान के बैंक खाते में आती है।