फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar pradesh is on top in corona vaccination in india, gujarat is at second number

कोरोना टीकाकरण के मामले में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश, दूसरे नंबर पर गुजरात

Sun, 14 Feb 2021 10:09 PM IST
संजीव कुमार झा आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh is on top in corona vaccination in india, gujarat is at second number
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

कोरोना टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन पर है। जबकि पूरे देश में नंबर दो पर गुजरात है। टीकाकरण के मामले में तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र और चौथे नंबर पर राजस्थान है। उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना की वैक्सीन जिस तेजी से लग रही है उतनी तेजी से कोरोना के संक्रमित मामले इन राज्यों में नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब तक 673542 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 637147 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 6 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह गुजरात में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या ढाई लाख पार कर चुकी है। यहां 614530 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। जिसमें 362530 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आए। 20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। वैक्सीनेशन की बारी आई तो महाराष्ट्र में देश में अब तक तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 573681 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें 503000 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। राजस्थान में सवा तीन लाख लोग कोरोना की चपेट में आए। और जब वैक्सीनेशन की बारी आई तो यहां पर अब तक 559990 लोगों को वैक्सीन की डोज दी चुकी है। इनमें 367000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटलाइन वर्कर के वैक्सीनेशन अभी कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा टीका स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा रहा है। अब तक पूरे देश में 70 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 57 लाख से ज्यादा टीका हेल्थ वर्कर को लगाया गया है। जबकि 13 लाख से ज्यादा टीके फ्रंटलाइन वर्कर को लगाए गए हैं। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो पाएंगे सबसे ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर के टीके गुजरात में लगाए गए। यहां 6 लाख से ज्यादा टीके लगे।

इनमें ढाई लाख से ज्यादा टीके फ्रंटलाइन वर्कर को लगाए गए। पूरे देश में नंबर दो पर फ्रंटलाइन वर्कर को जो टीका लगा वह राजस्थान है। राजस्थान में कुल टीकाकरण साढे पांच लाख लोगों का हुआ। इनमें से एक लाख 92 हजार से ज्यादा टीके फ्रंटलाइन वर्कर को लगाए गए। उत्तर प्रदेश में लगने वाले 673542 टीके में  फ्रंटलाइन वर्कर की संख्या 36000 के करीब ही है। 

Trending Videos

केरल में एक भी फ्रंटलाइन वर्कर को नहीं लगा टीका

केरल में तकरीबन 10 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। केरल में अब तक 326246 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। यह सभी वैक्सीन हेल्थ वर्कर को लगाई गई है। इस राज्य में अभी तक किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन नहीं दी गई। इसके अलावा असम में तकरीबन सवा दो लाख लोग कोरोना कि चपेट में आए। इस राज्य में जब वैक्सीनेशन की बारी आई तो अब तक 110977 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। लेकिन यहां भी अब तक एक भी फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना का टीका नहीं लगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है जिन राज्यों में फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण नहीं हुआ है वहां भी जल्द शुरुआत हो जाएगी। उनका कहना है कि दरअसल राज्यों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार की तेजी के कारण ही आज पूरे विश्व में भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। देश के सभी राज्य प्रोटोकॉल के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed