फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and other party leaders at Constitution Club of India Delhi for a meeting of UP BJP MP with the party national president JP Nadda

यूपी चुनाव: मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा का दिल्ली में मंथन, सांसदों को सौंपी गईं ये जिम्मेदारियां

Thu, 29 Jul 2021 12:42 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 29 Jul 2021 12:42 AM IST
सार

सांसदों को संबोधित करते हुए नड्डा ने यूपी विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया। इस दौरान उन्होंने सांसदों को विपक्ष के दुष्प्रचार से सचेत रहने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and other party leaders at Constitution Club of India Delhi for a meeting of UP BJP MP with the party national president JP Nadda
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों को आशीर्वाद यात्रा निकालने और इसके तहत अपने संसदीय क्षेत्र के एक-एक गांव तक पहुंचने का निर्देश दिया है। राज्य के ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर 2017 में मिली जीत से भी बड़ी लकीर खींचनी है। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


सांसदों को संबोधित करते हुए नड्डा ने यूपी विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया। इस दौरान उन्होंने सांसदों को विपक्ष के दुष्प्रचार से सचेत रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य में दशकों से जारी माफिया राज को खत्म किया है। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर गहरी चोट की है। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब साजिश पर उतर आया है। संसद में चर्चा से भाग रहा है। 
विज्ञापन


आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्देश
नड्डा ने सांसदों को मानसून सत्र के बाद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान संसदीय क्षेत्र का एक भी गांव नहीं छूटना चाहिए। यात्रा के दौरान सांसद खुली जीप में घूमें, टीकाकरण अभियान और कोरोना काल में शुरू की गई योजनाओं की एक-एक गांव में निगरानी करें। यह पता करें कि जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत इसी साल सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों को मिलेगी अपनी-अपनी सीट की जिम्मेदारी
बैठक में सांसदों से कहा गया है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का दायित्व लें। इसके लिए मानसून सत्र के बाद अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाएं। योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें। खासतौर पर टीकाकरण अभियान और कोरोना काल में मोदी और राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं की निगरानी करें।

तीन अन्य क्षेत्रों की बैठक आज
बुधवार को तीन क्षेत्रों के बाद बृहस्पतिवार को बाकी बचे तीन क्षेत्रों के सांसदों की बैठक होगी। इस बैठक में अवध, काशी और गोरखपुर के सांसद शिरकत करेंगे। बैठक में नड्डा, योगी, राधामोहन, स्वतंत्रदेव और सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। बैठक में सांसदों की राय और उनके क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी ली जाएगी। साथ ही सांसदों से फीडबैक लिया जाएगा।

यह राज्यवार सांसदों की होने वाली रूटीन बैठक है। अब तक बिहार, झारखंड समेत कुछ राज्यों के सांसदों की बैठक हुई है। इस क्रम में बुधवार और बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों की बैठक है। बैठक में राज्य से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा हुई। - राधामोहन सिंह, प्रभारी, उत्तर प्रदेश


आज बागपत जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे योगी
बैठक में शामिल सीएम योगी बृहस्पतिवार को दिल्ली से बागपत जाएंगे। वहां जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। योगी बृहस्पतिवार को तीन अन्य क्षेत्रों के सांसदों की बैठक में हिस्सा लेने शाम को वापस दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed