फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   USA: Rahul Gandhi will go to America on ten day tour, will do rally with 5000 NRI

USA: 10 दिन के दौरे पर अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, 5000 प्रवासी भारतीयों से मिलकर न्यूयॉर्क में करेंगे रैली

Tue, 16 May 2023 01:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 May 2023 01:47 PM IST
सार

राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राजनेता और उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे।

विज्ञापन
USA: Rahul Gandhi will go to America on ten day tour, will do rally with 5000 NRI
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व वायनाड सांसद राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल चार जून को न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करेंगे। इसके अलावा वह पैनेल चर्चा और भाषण के लिए वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। 
विज्ञापन


राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राजनेता और उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक प्रेस बयान में बताया कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


हाल ही में लंदन दौरे पर गए राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार और भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। मार्च 2023 में उन्होंने लंदन में कहा था- "सभी को पता है और यह न्यूज में भी है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमले किए जा रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। हम उस जगह को नेविगेट कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयानों के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने उनसे मांफी की मांग की थी। संसद के बजट सत्र के दौरान जहां भाजपा राहुल गांधी से माफीनामें की मांग कर रहे थे, तो वहीं कांग्रेस अदाणी समूह की कंपनियों पर संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाते हुए एक संयुक्त सदस्य समिति (जेपीसी) की गठन की मांग करने लगे। 


बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed