फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US team may defer Aug 25 India visit for trade pact talks: Official

India-US BTA: यात्रा स्थगित कर सकती है भारत आने वाली अमेरिकी टीम, व्यापार समझौते पर होनी थी छठे दौर की वार्ता

Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
US team may defer Aug 25 India visit for trade pact talks: Official
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक
प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता के लिए भारत आने वाली अमेरिकी टीम अपनी यात्रा सकती है। यह टीम 25 अगस्त को भारत आने वाली थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
अब तक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है और अमेरिकी टीम छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आने वाली थी। यह वार्ता 25 से 29 अगस्त के बीच होनी थी। अधिकारी ने कहा, यह यात्रा शायद पुनर्निर्धारित होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकार ने जीएसटी सुधारों को बताया बड़ा बदलाव, कहा- गेमचेंजर बनेंगे ये सुधार; कांग्रेस पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक के स्थगित होने की संभावना इसलिए है, क्योंकि अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिका भारत के कृषि और डेयरी जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक बाजार पहुंच की मांग कर रहा है, जिसे भारत सरकार स्वीकार नहीं कर सकती, क्योंकि इससे छोटे किसानों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। 
  
भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह किसानों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा। अमेरिका और भारत ने बीटीए के पहले चरण को 2025 के सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने की योजना बनाई है। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा है। 


ये भी पढ़ें:  NCERT के विशेष मॉड्यूल पर विवाद: किसे बताया गया विभाजन का जिम्मेदार, गांधी-पटेल के बारे में क्या लिखा; विरोध क्यों?

भारत से अमेरिका में निर्यात होने वाली वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ सात अगस्त से लागू हो चुका है। इसके अलावा, रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने के कारण भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी दंडात्मक टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई तक भारत से अमेरिका के लिए निर्यात में 21.64  फीसदी की वृद्धि हुई और यह 33.53 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि आयात में 12.33 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 17.41 अरब डॉलर तक पहुंचा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed