फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Surgeon General declares firearm violence in America a public health crisis

US: अमेरिकी सर्जन ने बंदूक हिंसा को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया, कहा- राइफलों पर रोक लगे

Wed, 26 Jun 2024 01:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 01:27 AM IST
सार

अमेरिका में लगातार बढ़ रही बंदूक हिंसा को देखते हुए अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ विके मूर्ति ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। अमेरिका में बंदूक हिंसा के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
US Surgeon General declares firearm violence in America a public health crisis
अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ विके मूर्ति - फोटो : ani

विस्तार

अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने मंगलवार को बंदूक हिंसा को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट घोषित किया। डॉ. मूर्ति ने कहा कि बंदूकों से होने वाली हिंसा की वजह से घायलों और मरने वाले लोगों संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

 देश के शीर्ष चिकित्सक डॉ. मूर्ति ने इस संबंध मे एक परामर्श जारी कर कहा कि अमेरिका एक बार फिर गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं से जूझ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। मूर्ति ने कहा कि अमेरिका एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां जान के खतरा की चिंता के बिना घर से बाहर निकल सकें। 

विज्ञापन


मूर्ति ने आगे कहा कि बंदूक हिंसा को कम करने के लिए स्वचालित राइफलों पर प्रतिबंध लगाने, बंदूक बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए। साथ ही ऐसे कानून पारित किया जाना चाहिए जिससे कि सार्वजनिक स्थानों पर बंदूकों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में बंदूक हिंसा की वजह से 48,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत हुई। मूर्ति के बंदूकों के खिलाफ होने की वजह से 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, जो बाइडन ने 2021 में उन्हें फिर से सर्जन जनरल नामित किया था।  


अवैध हथियार रखने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति का बेटा भी दोषी
अमेरिका की विलमिंगटन, डेलावेयर, संघीय अदालत दो मामलों में राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन दोषी करार दे चुकी है। संघीय अदालत की 12 सदस्यीय ज्यूरी ने सर्वसम्मति से यह फैसला सुनाया था। अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मौजूदा राष्ट्रपति के बेटे को किसी अपराध में दोषी पाया गया है।  अमेरिका में चुनाव से ठीक पहले हंटर बाइडन को दोषी करार दिया जाने के बाद पिता जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed