{"_id":"5941c2184f1c1b8b3c8b468a","slug":"us-stopped-visa-for-five-members-of-indian-archery-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने वहां वर्ल्ड कप खेलने जा रही भारतीय तीरंदाजी टीम के पांच सदस्यों का वीजा रोक दिया है। इस कार्रवाई से सॉल्ट लेक सिटी में 18 से 26 जून को होने वाले वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम कंपाउंड वर्ग में नहीं खेल पाएगी। यह पहला मामला नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से इनकार किया है।
अमेरिकी दूतावास के रवैये से खफा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस मामले को वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन के समक्ष उठा दिया हैै। एएआई ने वर्ल्ड आर्चरी से गुहार लगाई है कि वह इस मुद्दे पर अमेरिकी दूतावास और आयोजनकर्ताओं से बात कर तीरंदाजों को वीजा दिलवाएं।
अमेरिका ने सेना के सना तोंबा सिंह के अलावा इशांबी देवी, मिलिंद अनिल हिवराला के साथ कोच प्रकाश राम और साई के फिजियो सुखदेव मोहंता का वीजा रोका है। खेल मंत्रालय अपने खर्च पर इस वर्ल्ड कप केलिए 16 तीरंदाजों और सात कोच, सपोर्ट स्टाफ की टीम भेज रहा है। दूतावास ने वीजा नहीं दिए जाने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया है।

दोबारा करेंगे वीजा का आवेदन
एएआई की चिंता यह है कि इशांबी और मिलिंद अनिल को वीजा नहीं मिला तो कंपाउंड में भारतीय टीम नहीं खेल पाएगी। टीम इवेंट में तीन तीरंदाजों को खेलना होता है। एएआई के सेक्रेटरी जनरल अनिल कामिनेनी ने अमर उजाला से कहा कि वह इन तीरंदाजों के वीजा का आवेदन फिर से करने जा रहे हैं। वर्ल्ड आर्चरी ने उनसे यही कहा है। वर्ल्ड आर्चरी, आयोजनकर्ताओं से इस मुद्दे पर बात हो रही है। टीम 18 जून को जानी है और 17 को छुट्टी है।
दो वर्ष पूर्व भी नहीं दिया था वीजा
अमेरिका ने दो वर्ष पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 20 तीरंदाजों का वीजा रोक दिया था। गुस्साए एएआई ने तब पूरी टीम को ही चैंपियनशिप में नहीं भेजा था। साथ ही वर्ल्ड आर्चरी से अमेरिका को टूर्नामेंटों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगाने को कहा था।
बावजूद इसके अमेरिका ने भारतीय खिलाड़ियों का एक बार फिर वीजा रोका है। इससे पहले भी अमेरिका ने मुसलिम होने के नाते भारतीय शूटर इमरान हसन खान और कोच सैयद वाजिद अली को वीजा नहीं दिया था।