US: अमेरिका के विशेष दूत थॉमस वेस्ट डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी से मिले, अफगानिस्तान में साझा हितों पर हुई बात
अमेरिकी विशेष दूत वेस्ट ने ट्वीट कर कहा कि भारत द्वारा अफगानी लोगों की मित्र के नाते की जा रही मानवीय मदद व उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति वचनबद्धता की उनका देश तारीफ करता है।
विस्तार
अफगानिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी दूत थॉमस वेस्ट ने भारत यात्रा पर हैं। दिल्ली में उन्होंने डिप्टी एनएसए विक्रम मिसरी, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अफगानिस्तान में भारत व अमेरिका के साझा हितों को लेकर चर्चा की।
अमेरिकी विशेष दूत वेस्ट ने ट्वीट कर कहा कि भारत द्वारा अफगानी लोगों की मित्र के नाते की जा रही मानवीय मदद व उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति वचनबद्धता की उनका देश तारीफ करता है।
The United States Special Representative for Afghanistan Thomas West met Deputy NSA Vikram Misri, MEA Joint Secretary (PAI), JP Singh & others in Delhi to discuss shared interests in Afghanistan pic.twitter.com/EaocZ7CIrL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 6, 2022
अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी की मुलाकात
थॉमस वेस्ट ने अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के अध्यक्ष डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। उन्होंने अफगानों के बीच राष्ट्रीय राजनीतिक संवाद की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा की। इस अनिवार्यता पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सहमति है, इसका नेतृत्व और आकार अफगानों को करना चाहिए।