फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Secretary of State Antony Blinken discusses global issues over telephone with EAMinister S Jaishankar

MEA : जयशंकर से अमेरिकी समकक्ष ब्लिंकन ने की बात, चट्टान से गिरकर भारतीय पर्यटक की मौत, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Mon, 17 Apr 2023 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 06:32 AM IST
सार

जयशंकर ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा, आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मौजदूा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति का उल्लेख किया।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken discusses global issues over telephone with EAMinister S Jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर से रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टेलीफोन पर बातचीत कर हालिया क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा, आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मौजदूा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति का उल्लेख किया। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि दोनों नेताओं ने हाल ही में ताइवान खाड़ी में बढ़े तनाव सूडान में हिंसा जैसे मसलों पर भी विचार विमर्श किया। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, 8 आतंकियों, दो जवानों की मौत
पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सुरक्षा अधिकारियों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ आतंकियों समेत दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के जरमिलन इलाके में हुई। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, आतंकी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। ऐसे लोग निर्दोष व्यक्तियों की हत्या करते हैं। 
विज्ञापन


नेपाल : चट्टान से गिरकर भारतीय पर्यटक की मौत
पूर्वी नेपाल के पंचथर जिले में एक चट्टान से गिरकर सिक्किम निवासी केशव गुरुंग (34) की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गुरुंग नेपाली नववर्ष के मौके पर अपने चार दोस्तों के साथ पर्यटन के लिए यहां चिवा भंजयांग गए थे। वे शनिवार रात लौटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गए। पुलिस उपाधीक्षक हरि खातीवाड़ा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जांच के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी ने बंद किए अपने आखिरी बचे तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र
जर्मनी ने अपने आखिरी बचे तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को भी शनिवार को बंद कर दिया। इस कदम के साथ जर्मनी ने पिछले छह दशकों से ज्यादा समय से चले आ रहे परमाणु ऊर्जा युग का अंत कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी अपने परमाणु युग का ऐसे समय अंत कर रहा है, जब कई देश अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए परमाणु ऊर्जा में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। दरअसल, जर्मनी में परमाणु ऊर्जा को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। एजेंसी


ताइवान से तनातनी के बीच चीन ने किया मौसम उपग्रह का प्रक्षेपण
ताइवान से चल रही तनातनी के बीच चीन ने रविवार को एक मौसम उपग्रह लॉन्च किया। लेकिन इसके बदले ताइवान की विमान सेवाएं बाधित हुईं। जानकारी के मुताबिक, ताइवान के उत्तर में चीन के लगाए गए नो फ्लाई क्षेत्र से बचने के लिए कई नागरिक उड़ानों को अपने रूट बदलने पड़े हैं। बीजिंग ने रॉकेट का मलबा गिरने की आशंका के चलते ताइवान के क्षेत्र में नो फ्लाई जोन का बैन लगाया था। ताइवान ने ये भी कहा कि उसकी तकरीबन 33 और उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उस ओर माल भेजने का काम भी रोकना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed