फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US president Trump daughter Ivanka and her husband Jared may attend big fat wedding in Jaisalmer

जैसलमेर की इस महंगी शादी में शामिल हो सकते हैं ट्रंप के बेटी-दामाद

Thu, 22 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Updated Thu, 22 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
US president Trump daughter Ivanka and her husband Jared may attend big fat wedding in Jaisalmer
जैरेड कशनर और इवांका ट्रंप - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कशनर इस हफ्ते राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली एक महंगी शादी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और ट्रंप की बेटी इवांका भी आ सकती हैं। 


loader

22 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले शादी समारोह में दोनों शिरकत कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी दूतावास को इस बारे में कुछ नहीं पता है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की 50 सदस्यों की टीम जैसलमेर पहुंच चुकी है। यहां आकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव दत्ता ने बताया कि जैरेड और इवांका के विशेष चार्टर्ड प्लेन से आने की संभावना है। वह 22 नवंबर को आ सकते हैं। 

जिला कलेक्टर ओम कासेरा का कहना है कि जैरेड और बाकी लोगों से संबंधित औपचारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जैरेड और इवांका प्रतिष्ठित उद्योगपति की इस शादी में शामिल होंगे और हो सकता है कि वह यहां एक रात भी गुजारें। इसके बाद वह जैसलमेर से 25 नवंबर को रवाना होंगे। 

इससे पहले भी इवांका भारत आ चुकी हैं। यहां साल 2017 में उन्होंने हैदराबाद में आयोजित वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed