फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US president donald Trump's former attorney Cohen will testify in front of parliament's committee

अमेरिका : संसद की समिति के सामने गवाही देंगे ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन

Fri, 11 Jan 2019 09:28 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 11 Jan 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
US president donald Trump's former attorney Cohen will testify in front of parliament's committee

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन अगले महीने संसद की समिति के समक्ष सार्वजनिक रूप से गवाही देंगे। कोहेन की इस गवाही के साथ ही डेमोक्रेट्स को ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोलने का एक और मौका मिल सकता है। सदन की ‘निगरानी व सुधार समिति’ ने कहा कि कोहेन 7 फरवरी को उसके समक्ष पेश होंगे। गौरतलब है कि 3 जनवरी को नवनिर्वाचित सांसदों के शपथग्रहण के साथ ही सदन में डेमोक्रेटिक पार्र्टी को बहुमत प्राप्त हो गया है। एक वक्त ट्रंप के बेहद भरोसेमंद रहे कोहेन हाल फिलहाल के दिनों में उनके खिलाफ बोलने लगे हैं और चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले की जांच में सहयोग भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


डेमोक्रेट्स का कहना है कि कोहेन से पूछताछ सीमित होगी, जिससे खुली जांच में हस्तक्षेप करने से बचा जा सके। हालांकि, माना जा रहा है कि कोहेन से पूछताछ के बाद ट्रंप के निजी जीवन, व्यापारिक लेनदेन, कथित रूप से महिलाओं को पैसे देने और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप से पर्दा उठ सकता है। बताते चलें कि ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन को अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव अभियान के दौरान चंदे का दुरुपयोग करने समेत विभिन्न अपराधों के लिए हाल में तीन साल की सजा हुई है। कोहेन पर उन दो महिलाओं के मामले को रफा दफा करने के लिए पैसे देने का भी आरोप है, जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप के संबंध थे।
विज्ञापन


भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता के खिलाफ प्रस्ताव गिरा

भारत में जन्मे अमेरिकी राजनेता शैद शफी अपनी रिपब्लिकन पार्टी में बने रहेंगे। पेशे से सर्जन शफी टेक्सास प्रांत के रिपब्लिकन नेता हैं और वह पार्टी के वाइस चेयरमैन भी हैं। महज मुस्लिम होने के नाते शफी को वाइस चेयरमैन के पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ पार्टी के भीतर प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि, यह परवान नहीं चढ़ सका और बहुमत से खारिज हो गया। प्रस्ताव के खिलाफ 49 जबकि शफी के पक्ष में 139 वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed