फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Us military report claims that  stand-off between India and China at LAC gave the PLA real-world operational and tactical experience

रिपोर्ट: अमेरिकी मिलिट्री रिपोर्ट का दावा - एलएसी पर छिड़े तनाव से चीन को मिल रहा विश्वस्तरीय सामरिक अनुभव 

Fri, 05 Nov 2021 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Nov 2021 10:18 AM IST
सार


अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल सीमा से सटे विवादित क्षेत्र में 100 घरों वाले एक गांव को बसाया है, जबकि चीन इस दावे का खंडन कर रहा है। 

विज्ञापन
Us military report claims that  stand-off between India and China at LAC gave the PLA real-world operational and tactical experience
भारत और चीन की सेना - फोटो : Indian Army

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा विभाग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे तनाव से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी विश्वस्तरीय व सामरिक अनुभव दिया है। रिपोर्ट ऑन मिलिट्री एंड सिक्यूरिटी डेवलपमेंट्स इन्वॉल्विंग द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइन नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एलएसी पर चीन अपने दावे को बनाए रखने के लिए तेज गति से कार्य कर रहा है। इसी के तहत बीजिंग ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच विवादित क्षेत्र के अंदर 100 घरों वाला गांव भी बसाया है।  

विज्ञापन


यूएस मिलिट्री की यह रिपोर्ट अमेरिकी कंपनी प्लैनेट लैब्स के जनवरी 2021 में किए गए उस दावे को और मजबूत करती है, जिसके तहत कंपनी ने कई तस्वीरें जारी कर कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के सुबानसिरी जिले में लगभग 100 घरों को बनाया गया है। 
विज्ञापन


चीन ने किया था खंडन 
भले ही अमेरिकी रिपोर्ट में 100 घरों के एक गांव के निर्माण की पुष्टि की गई हो, लेकिन चीन अभी भी इस दावे का खंडन करता है। चीन ने 2019 की सेटेलाइट तस्वीरें जारी कर कहा है कि विवादित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाले चीन के निर्माणकार्य को भारत गंभीरता से ले रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत भी तेजी से सीमा पर बुनियादी ढांचे, पुलों और सड़कों का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed