{"_id":"596719c44f1c1b19288b4c8c","slug":"us-experts-says-india-is-working-on-modernising-nuclear-arsenal-for-eye-on-china","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का दावा- एक ही झटके में पूरे चीन को तबाह करने की मिसाइल बना रहा भारत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका का दावा- एक ही झटके में पूरे चीन को तबाह करने की मिसाइल बना रहा भारत
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार सीमा विवाद झेल रहा भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को आधुनिक करने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के दो बड़े न्यूक्लियर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने न्यूक्लियर सिस्टम को इस कदर आधुनिक कर रहा है, जिससे पूरे चीन को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
दोनों विशेषज्ञों का आर्टिकल अमेरिका के डिजिटल जर्नल में छपा है, जिसमें बताया गया है कि भारत के पास करीब 600 किलोग्राम वेपन्स-ग्रेड का प्लूटोनियम है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 150 से 200 किलो प्लूटोनियम न्यूक्लियर वेपन्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
हन्स क्रिसटेंशेन और रॉबर्ट एस नॉरिस ने करीब 120 से 130 शब्दों का आर्टिकल लिखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी न्यूक्लियर मिसाइल बनाई जा रही है, जो दक्षिण भारत से निशाना साध कर पूरे चीन का सफाया कर सकती है।
विज्ञापन
एक्सपर्ट की माने तो जिस गति से भारत हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है, इससे अगले दशक के अंदर वो नई क्षमताएं पैदा कर लेगा। उनका दावा है कि भारत के पास मौजूदा समय में सात न्यूक्लियर- सक्षम सिस्टम हैं, जिसमें दो प्लेन, चार जमीनी बैलिस्टिक मिसाइलें और एक समुद्री बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं। अगर उनकी मानें तो भारत चार और ऐसे सिस्टम बना रहा है जो जमीन और समुद्र से लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रख सकेगा।