{"_id":"6152796e20b150268e70a12d","slug":"us-deputy-secretary-of-state-wendy-sherman-will-visit-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम मुलाकात: अलगे महीने भारत आएंगी अमेरिकी उप विदेश मंत्री, द्विपक्षीय बैठक में लेंगी हिस्सा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहम मुलाकात: अलगे महीने भारत आएंगी अमेरिकी उप विदेश मंत्री, द्विपक्षीय बैठक में लेंगी हिस्सा
Tue, 28 Sep 2021 07:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:39 AM IST
सार
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि वह छह अक्तूबर को भारत पहुंचेंगी। यहां वे द्विपक्षीय बैठकों में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
वेंडी शेरमेन, अमेरिका की उप विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच यहां सफल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक वेंडी शरमन द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए अगले महीने भारत दौरे पर आएंगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेंडी आर. शरमन छह अक्तूबर को नई दिल्ली और अगले दिन मुंबई का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, शरमन छह अक्तूबर को नई दिल्ली में कई दौर की द्विपक्षीय बैठकों, सामाजिक संस्था के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। वे सात अक्तूबर को व्यापार और सामाजिक संस्था के साथ अपने कार्यक्रमों के सिलसिले में मुंबई की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन
मुंबई के बाद शरमन पाकिस्तान में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए इस्लामाबाद जाएंगी। दिल्ली पहुंचने से पहले शरमन 29 सितंबर से स्विट्जरलैंड और उज्बेकिस्तान का भी दौरा करेंगी। बता दें कि भारत और अमेरिका नवंबर में बाइडन प्रशासन के तहत अपना पहला टू-प्लस-टू शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं।
विज्ञापन