{"_id":"654cbe721458d09e660ef748","slug":"us-defense-secretary-lloyd-austin-arrived-in-india-to-participate-in-the-ministerial-dialogue-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Dialogue: टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत पहुंचे लॉयड ऑस्टिन, राजनाथ सिंह ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-US Dialogue: टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत पहुंचे लॉयड ऑस्टिन, राजनाथ सिंह ने किया स्वागत
Thu, 09 Nov 2023 04:43 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 04:43 PM IST
सार
टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत पहुंचे। भारत पहुंचे पर उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया
विज्ञापन
Lloyd Austin (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अमेरिका के बीच होने वाली टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। भारत पहुंचे पर उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें 9-10 नवंबर को होने वाली 5वीं भारत-अमेरिका टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लगेंगे।
लॉयड ऑस्टिन भारत की यात्रा के बाद दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया की भी यात्रा करेंगे। इंडो-पैसेफिक की उनकी यह 9वीं यात्रा होगी। अपनी यात्रा के संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, इंडो-पैसिफिक की मेरी 9वीं यात्रा तब हो रही है जब अमेरिका, अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ, स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के साझा दृष्टिकोण की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भारत यात्रा पर बोलते हुए कहा, भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारी गहरी साझेदारी है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि साझेदारी में सुरक्षा सहयोग को प्रभावी बनाने के साथ कई विषयों पर चर्चा की जाएंगी।
यह संवाद अमेरिका और भारत के बीच शीर्ष स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों को संबोधित किया जाएगा। जिसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा मंत्री ऑस्टिन अपने भारतीय समकक्षों, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

#WATCH | US Secretary of Defence Lloyd Austin arrives in Delhi; received by Defence Minister Rajnath Singh, Chief of Defence Staff General Anil Chauhan
विज्ञापन विज्ञापन
Austin will co-chair the India-US 2+2 Ministerial Dialogue and hold a bilateral meeting with Defence Minister Rajnath Singh. pic.twitter.com/N6YZRiZlpX— ANI (@ANI) November 9, 2023
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भारत यात्रा पर बोलते हुए कहा, भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारी गहरी साझेदारी है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि साझेदारी में सुरक्षा सहयोग को प्रभावी बनाने के साथ कई विषयों पर चर्चा की जाएंगी।
#WATCH | US Secretary of Defence Lloyd Austin being accorded the Guard of Honour at Palam airport, in Delhi pic.twitter.com/jBSegW4k7P
— ANI (@ANI) November 9, 2023