{"_id":"6722082f6f6114b2e10cac9b","slug":"us-ambassador-eric-garcetti-dances-to-the-tune-of-the-popular-hindi-song-tauba-tauba-during-diwali-in-embassy-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने हिंदी गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो में देखें US दूतावास में दिवाली का जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diwali: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने हिंदी गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो में देखें US दूतावास में दिवाली का जश्न
Wed, 30 Oct 2024 03:49 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:49 PM IST
सार
Diwali Celebration in USA Embassy: देश में दिवाली का जश्न चारों तरफ देखी जा रही है, वहीं दिवाली के जश्न से विदेश और विदेशी लोग भी अछूते नहीं है। राजधानी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में भी दिवाली समारोह मनाया गया है इस दौरान अमेरिकी राजदूत ने हिंदी गाने पर अपने जोरदार डांस मूव से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने हिंदी गाने पर लगाए ठुमके
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में दिवाली का जश्न मनाया गया है। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी लोकप्रिय हिंदी गीत 'तौबा, तौबा' की धुन पर नाचते हुए दिखे हैं। बता दें कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का बॉलीवुड प्रेम कई मौकों पर देखा जा चुका है। वहीं दिवाली के मौके पर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के हिट गीत 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' पर उनके भांगड़ा करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
देश में जारी है दिवाली का जश्न
भारत में इन दिनों दिवाली खुमारी आम जनता पर चढ़ती हुई दिख रही है। करीब एक हफ्ते से देशभर के बाजारों, घरों और दफ्तरों में साज-सजावट के साथ जश्न की तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं दिवाली के जश्न से विदेश और विदेशी लोग भी अछूते नहीं है। अमेरिका में बड़े पैमाने पर भारतीय समुदाय के लोग दिवाली मनाते हैं और इस कड़ी में भारत में रह रहे कई अमेरिकी भी भारतीय त्योहारों का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
#WATCH | US Ambassador to India, Eric Garcetti dances to the tune of the popular Hindi song 'Tauba, Tauba' during Diwali celebrations at the embassy in Delhi
विज्ञापन
(Video source: US Embassy) pic.twitter.com/MLdLd8IDrH — ANI (@ANI) October 30, 2024
देश में जारी है दिवाली का जश्न
भारत में इन दिनों दिवाली खुमारी आम जनता पर चढ़ती हुई दिख रही है। करीब एक हफ्ते से देशभर के बाजारों, घरों और दफ्तरों में साज-सजावट के साथ जश्न की तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं दिवाली के जश्न से विदेश और विदेशी लोग भी अछूते नहीं है। अमेरिका में बड़े पैमाने पर भारतीय समुदाय के लोग दिवाली मनाते हैं और इस कड़ी में भारत में रह रहे कई अमेरिकी भी भारतीय त्योहारों का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)