{"_id":"62c31be057d5641d470b2353","slug":"uproar-in-odisha-over-death-of-college-student-due-to-ragging-opposition-demands-cbi-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: रैगिंग की वजह से कॉलेज छात्रा की मौत पर ओडिशा में हंगामा, विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: रैगिंग की वजह से कॉलेज छात्रा की मौत पर ओडिशा में हंगामा, विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की
Mon, 04 Jul 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:28 PM IST
सार
विपक्षी सदस्यों ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर लगाम लगाने में नाकाम रही है जिस वजह से खुदकुशी के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में बीजेबी कॉलेज छात्रा की खुदकुशी को लेकर जहां विधानसभा की कार्यवाही 50 मिनट तक स्थगित रही, वहीं सड़कों पर लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया।
विपक्षी सदस्यों ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पर लगाम लगाने में नाकाम रही है जिस वजह से खुदकुशी के मामले बढ़ रहे हैं। बीजेबी ऑटोनोमस कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने दो जुलाई को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि कॉलेज के तीन सीनियर छात्रों की रैंगिग से तंग आकर वह ऐसा कदम उठाने जा रही है। हालांकि उसने किसी का नाम नहीं लिखा था। इससे पहले राज्य के बलांगीर में भीमा भोई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने 22 अप्रैल को कॉलेज छात्रावास की इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
राज्य के गृह विभाग के मंत्री टीके बेहरा ने सदन में दिए गए अपने बयान में कहा कि 19 वर्षीया छात्रा कटक जिले के काखडी गांव की थी। वह इतिहास में बीजेबी कॉलेज से बीए कर रही थी। 2 जुलाई को सुबह करीब 11.30 बजे उसकी एक साथी ने दरवाजा भीतर से बंद पाया जिसके बाद उसने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बड़ागढ़ पुलिस स्टेशन की टीम वहां पहुंच गई थी।
इस मामले में आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में भुवनेश्वर डीसीपी की निगरानी में तीन सदस्यीय टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।