फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Updates TMC-BJP trade charges over demolition of a construction at a saffron party leader's house

Updates: असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके; नगर निगम ने ध्वस्त किया BJP नेता के घर के बाहर का अवैध ढांचा

Sat, 19 Aug 2023 09:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Aug 2023 09:22 PM IST
सार

West Bengal: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच शनिवार को उस समय आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जब शहर के नगर निकाय ने भगवा पार्टी के एक नेता के घर के बाहर बैठने की व्यवस्था करने वाले अवैध ढांचे के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Updates TMC-BJP trade charges over demolition of a construction at a saffron party leader's house
Earthquake : भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच शनिवार को उस समय आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जब शहर के नगर निकाय ने भगवा पार्टी के एक नेता के घर के बाहर बैठने की व्यवस्था करने वाले अवैध ढांचे के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद सजल घोष के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय में शोर-शराबा किया और तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने उनका विरोध किया, जिससे लगभग हिंसक झड़प की स्थिति बन गई। वहीं, असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा पार्षद सजल घोष ने दावा किया कि शहर के उत्तरी हिस्से में बीडन स्ट्रीट पर पार्टी की कोलकाता जिला समिति के नेता सुनील सिंह के घर पर निर्माण कार्य को केएमसी के दस्ते ने राजनीतिक प्रतिशोध में ध्वस्त कर दिया। घोष ने कहा,'2021 के विधानसभा चुनाव के बाद शहर के श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के आतंक के शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की हिम्मत करने पर स्थानीय टीएमसी पार्षद ने सिंह को निशाना बनाया।'
विज्ञापन


इलाके के टीएमसी पार्षद तारकनाथ चटर्जी ने आरोप से इनकार करते हुए कहा, 'घटना में कोई राजनीति नहीं है और केएमसी ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए कुछ ढांचे के एक हिस्से को ध्वस्त किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, योगी आदित्यनाथ के शासन में उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा बनाए गए अवैध ढांचों को गिराने के लिए अर्थमूवर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर से लेकर शहर के बीचोंबीच बीडन स्ट्रीट तक हर जगह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस शासित केएमसी द्वारा तोड़फोड़ के विरोध में सड़क पर उतरेगी।

चेन्नई: एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी, वैकल्पिक व्यवस्था की गई
नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को देरी हुई, लेकिन इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को पूरी तरह से इंजीनियरिंग जांच के लिए खड़ा किया गया है, क्योंकि एयरलाइन अपने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

कर्नाटक: विधान परिषद के सदस्य नामित किए गए पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री एमआर सीताराम और उमाश्री और पूर्व ईडी अधिकारी एचपी सुधाम दास को कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया। 

असम: कार्बी आंगलोंग में 4.4 तीव्रता का भूकंप
असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग में रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। 

फुटबॉल सट्टेबाजी एप घोटाला: अब तक दस आरोपी हिरासत में
फुटबॉल सट्टेबाजी एप घोटाला को लेकर एडीजीपी सीआईडी (क्राइम) राजकुमार पांडियन ने कहा, कुछ नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप झूठे थे। हमारी जांच के मुताबिक यह 14 हजार करोड़ रुपये के बजाय 3.54 करोड़ रुपये का नुकसान था। पीड़ितों की संख्या करीब 1,175 थी, जिन्हें औसतन 22,000-30,000 रुपये का नुकसान हुआ।  हमने पहले ही 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त कर ली है। 

पांडियन ने कहा, एक अन्य आरोप कि इसमें गुजरात पुलिस भी इसमें शामिल है, यह गलत है। इसमें गुजरात पुलिस शामिल नहीं थी। उन्होंने ऐसे किसी भी एप का प्रचार या विज्ञापन नहीं किया। ये बिना किसी सबूत के निराधार आरोप हैं। तीसरा आरोप कि एक कथित चीनी व्यक्ति ने गुजरात का दौरा किया, यह भी गलत है, इस अपराध को दर्ज करने के बाद हमने अब तक दस आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

तमिलनाडु: सीएम का दावा- तीन गुना बढ़ गई पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि द्रमुक के सत्ता में आने के बाद दो साल में राज्य में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या तीन गुना हो गई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 तक राज्य में 2,300 पंजीकृत स्टार्टअप थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद लगातार किए गए प्रयासों के कारण उनकी संख्या दो वर्षों में लगभग तीन गुना बढ़कर 6,800 हो गई।

उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु को स्टार्टअप सहित हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनना चाहिए। कोयंबटूर के कोयंबटूर के सीओडीआईएसएसआईए व्यापार मेला परिसर में 'तमिलनाडु स्टार्टअप थिरुविझा 2023' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।

अरुणाचल के कई जिलों में भूस्खलन से संपर्क टूटा 
अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। लगातार भूस्खलन से लोअर सियांग जिले के सिजी में अकाजन-लिकाबली-आलो सड़क का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया है। जिले के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से कई वाहन फंसे हुए हैं।

लोअर सियांग के उपायुक्त मार्तो रिबा ने कहा कि ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग (टीएएच) के हिस्से (पैकेज 1 और 2) का निर्माण करने वाली कंपनी एमएसवी इंटरनेशनल इंक ने अवरोध हटाने के लिए कर्मियों और मशीनरी को तैनात किया है, लेकिन लगातार बारिश के कारण बहाली के काम में बाधा आ रही है क्योंकि भूस्खलन जारी है।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू 
उन्नत सुविधाएं प्रदान करने वाले तेजस कोचों के साथ राजधानी एक्सप्रेस ने शनिवार को ओडिशा की राज्य की राजधानी से अपनी नियमित सेवाएं शुरू कीं। पहला तेजस रेक संबलपुर मार्ग के माध्यम से पेश किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अन्य रैक जल्द ही पेश किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में भुवनेश्वर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

एक अधिकारी ने कहा,'इस ट्रेन की नियमित सेवा संबलपुर सिटी और राउरकेला के रास्ते आज से शुरू हो गई है।' उन्होंने बताया कि अतिरिक्त संभागीय रेल प्रबंधक कल्याण पटनायक के नेतृत्व में खुर्दा रोड मंडल ने नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन का निरीक्षण किया। रेलवे ने फैसला किया है कि पुरी-पटना-पुरी और भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक किया जाएगा।

गोवा: छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज 
गोवा के मडगांव में एक महिला (27 वर्षीय) से छेड़छाड़ के आरोप में  एक डॉक्टर (77 वर्षीय) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एकअधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने 16 अगस्त को मेडिकल जांच के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। मडगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है और जांच के तहत उसे पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने टीएमसी छोड़ी
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ दी। टीएमसी गोवा के सह-संयोजक समिल वोल्वोइकर ने इसकी पुष्टि की। अलेमाओ से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका, लेकिन सूत्रों ने कहा कि वह जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ने गुजरात में 'अल्पपोषण' को लेकर प्रधानमंत्री और शाह की आलोचना की
कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात में 'अल्पपोषण' को लेकर प्रधानमंत्री और शाह की आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गुजरात में अल्पपोषण के ऊंचे स्तर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक तिहाई से अधिक ग्रामीण आबादी आवास से वंचित है।


उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अक्सर G2 (मोदी और शाह) द्वारा याद दिलाया जाता है, खासकर जिसे वे गुजरात मॉडल कहते हैं। लेकिन देश को जो नहीं बताया जाता है, वह हाल ही में नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है। यहां 38% से अधिक आबादी अल्पपोषित है। लगभग आधी आबादी ग्रामीण पोषण से वंचित है। अविकसित बच्चों के मामले में भारत में चौथा सबसे खराब स्थान है। कमजोर और कम वजन वाले बच्चों के मामले में भारत में दूसरा सबसे खराब स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed