फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News Updates: Naxalites took another life in Gadchiroli, two people hit by police vehicle in Bengal

Updates: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने ले ली एक और जान, बंगाल में पुलिस वाहन की चपेट में दो लोग

Sun, 26 Nov 2023 03:08 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 03:08 AM IST
सार

हमलावरों द्वारा छोड़े गए एक हस्तलिखित नोट में आरोप लगाया गया कि अतराम एक पुलिस मुखबिर था और उसके द्वारा दिए गए इनपुट के कारण सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई थी।

विज्ञापन
Today News Updates: Naxalites took another life in Gadchiroli, two people hit by police vehicle in Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को आधिकारिक सूचना के अनुसार पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहेरी तहसील के कापेवांचा गांव के निवासी रामजी अत्राम की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह जिले में नक्सलियों द्वारा की गई यह दूसरी हत्या है। 
विज्ञापन


हमलावरों द्वारा छोड़े गए एक हस्तलिखित नोट में आरोप लगाया गया कि अतराम एक पुलिस मुखबिर था और उसके द्वारा दिए गए इनपुट के कारण सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई थी। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि वह मुखबिर था। उन्होंने बताया कि उक्त मुठभेड़ 14 महीने पहले हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
गुरुवार की रात, जिले के एटापल्ली तहसील के टिटोला गांव में नक्सलियों ने एक 'ग्राम पाटिल' लालसु वेल्दा (63) की गोली मारकर हत्या कर दी और कुछ अन्य स्थानीय निवासियों की पिटाई की।

घटनास्थल पर मिले एक पर्चे में, नक्सलियों की गढ़चिरौली डिविजनल कमेटी ने जिम्मेदारी ली और कहा कि ग्रामीण हेडरी में सुरजागढ़ लौह अयस्क खदान परियोजना (जिसका नक्सली विरोध कर रहे हैं) का समर्थन कर रहे थे। 
 

देवनागरी साइनबोर्ड न लगाने वाली दुकानों पर होगी कार्रवाई
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) देवनागरी लिपि में नाम वाले साइनबोर्ड नहीं लगाने वाली दुकानों, होटलों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मंगलवार से कार्रवाई शुरू करेगी।

इसमें कहा गया है कि बीएमसी प्रशासक आईएस चहल ने एक बैठक की। इसमें अधिकारियों से सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया जिसके तहत दुकानों, संस्थानों और होटलों के नाम देवनागरी लिपि (किसी भी अन्य लिपि के अलावा) में होने चाहिए। बयान में कहा गया है कि शीर्ष अदालत ने 25 नवंबर तक देवनागरी बोर्ड लगाने का समय दिया था, लेकिन नगर निकाय 28 नवंबर से कार्रवाई शुरू करेगा।

बंगाल में पुलिस वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत हो गई और दो नाबालिग घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चंचल उपमंडल अधिकारी सौविक मुखर्जी ने बताया कि यह दुर्घटना सीतलपुर गांव में उस समय हुई जब एक पुलिस टीम एक मामले की जांच के लिए वहां गई थी और उनके वाहन ने चार स्थानीय लोगों को टक्कर मार दी और फिर एक घर में जा घुसी। 

अधिकारी ने कहा कि बासठ वर्षीय दानिशा बेवा और 60 वर्षीय एसके मोहम्मद की मौत हो गई जब उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।  उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिगों का चंचल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज हुआ। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन के चालक पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाते हुए गांव में विरोध प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 

 कर्नाटक के 'असंतुष्ट' भाजपा नेता अपनी भावनाओं को बताने के लिए पार्टी आलाकमान से मिलेंगे
भाजपा के कुछ नेता, जो बीवाई विजयेंद्र को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद 'असंतुष्ट' हैं। पार्टी की कर्नाटक इकाई और विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आर अशोक के केंद्रीय नेतृत्व को अपनी भावनाओं से अवगत कराने के लिए अगले महीने की शुरुआत में नई दिल्ली आने की संभावना है। 

नियुक्तियों के बाद नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता वी सोमन्ना ने शनिवार को कहा कि वह विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, अरविंद बेलाड, रमेश जारकीहोली, पूर्व विधायक अरविंद लिंबावली और अन्य के साथ राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे। 

नामित सभी पांच नेता पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष और अशोक को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के भगवा पार्टी के फैसले के आलोचक रहे हैं। 

उल्फा सदस्यों को मुख्यधारा में लाने के लिए विश्वास बहाली कार्यक्रम
अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के सदस्यों को मुख्य धारा में लाने के लिए भारतीय सेना और असम सरकार ने विश्वास बहाली कार्यक्रम शुरू किया है। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने शनिवार को बताया कि उल्फा कैडरों को फिर से उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने में मदद करने के लिए एक पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में शांति और सुलह को बढ़ावा देना है। सिंह ने कहा, संघर्ष से सहयोग तक : शांतिपूर्ण भविष्य के लिए विश्वास-निर्माण की पहल है।  

कर्नाटक : कानूनी मदद नहीं मिली, दुष्कर्म के दो दोषियों पर दोबारा चलेगा मुकदमा
 कर्नाटक हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के दोषी ठहराए गए दो व्यक्तियों को वापस ट्रायल कोर्ट में भेज दिया क्योंकि उन्हें उस समय कानूनी सहायता प्रदान नहीं की गई थी।

हाईकोर्ट ने पाया कि जिस वकील को आरोपी ने नियुक्त किया था वह नियमित रूप से अदालत में उपस्थित नहीं होता था। ऐसे परिदृश्य में, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जानी चाहिए थी जो कि ट्रायल कोर्ट ने नहीं किया। बल्कि दोनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। अब नौ साल जेल में बिताने के बाद उन पर दोबारा मुकदमा चलेगा।  

मिजोरम के जोखावथर में 6,000 से अधिक म्यांमार शरणार्थी

6,000 से अधिक म्यांमार नागरिक मिजोरम के चम्फाई जिले के जोखावथर क्षेत्र में शरण लिए हुए हैं। 2021 के सैन्य तख्तापलट और हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के कारण ये सभी अपने देश से मिजोरम भाग आए थे। जिले के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचना ने कहा, हालिया जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर तक 6,201 म्यांमार नागरिक जोखावथर क्षेत्र में शरण लिए हुए हैं। इनमें से 3,290 राहत और शरणार्थी शिविरों में हैं और अन्य जोखावथार क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।  

सिगरेट से खाक हुईं थीं 30 नौकाएं, आरोपी गिरफ्तार

 विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 19 नवंबर की रात सिगरेट के बट को लापरवाही से फेंकने के कारण 30 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाएं खाक हो गईं थीं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आंध प्रदेश पुलिस के मुताबिक, वासुपल्ली नानी (23) अपने रिश्तेदार अल्लीपिल्ली सत्यम के साथ एक नाव पर शराब पी रहा था। बाद में वासुपल्ली ने सिगरेट का जलता टुकड़ा साथ की नाव पर फेंक दिया। वह टुकड़ा नायलॉन के जाल पर गिरा। इससे आग लग गई और उसकी लपटें अन्य नावों तक फैल गईं।  

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन और सीबीआई को सुप्रीम नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सीबीआई और जगन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीठ ने वाईएसआर कांग्रेस के असंतुष्ट सांसद रघु रामकृष्ण राजू की याचिका पर रेड्डी व एजेंसी को नोटिस जारी किया। 

मणिपुर:  गोलीबारी में ग्रामीण की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गोलीबारी में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब 2.30 बजे हुई।अधिकारियों के मुताबिक, कुछ हथियारबंद लोगों के समूह ने जौपी पर हमला किया। इस पर पहाड़ी गांव की रखवाली कर रहे ग्रामीण स्वयंसेवकों के साथ गोलीबारी हुई। हमलावर हथियारबंद लोग बाद में फरार हो गए। घटना के बाद गांव के साथ-साथ बिष्णुपुर और कांगपोकपी जिलों के आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त है। लोगों को इंफाल घाटी से सटे गांवों पर जवाबी हमले की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। यह हमला कांगपोकपी जिले के हरओथेल गांव में आईआरबी के जवान सहित दो लोगों की घात लगाकर हत्या के पांच दिन बाद हुआ है। 

ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद कोमा में पहुंचा भारतीय मूल का छात्र
ऑस्ट्रेलिया में 20 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र पर हमले के बाद वह कोमा में है। हमले के आरोप में लेना घाटी के 25 वर्षीय बेंजामिन डॉज कोलिंग्स को हिरासत में लिया गया है। उसे अधिकतम 21 साल की जेल की सजा हो सकती है। पीड़ित छात्र की पहचान नहीं हुई है। वह तस्मानिया विवि में मास्टर डिग्री ले रहा है। सिडनी की रेडियो सेवा ने बताया कि यह घटना 5 नवंबर की है। हमले में पीड़ित के मस्तिष्क में चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed