फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upcoming months crucial due to the festive season Covid second wave hasn’t subsided says govt

सरकार सतर्क: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी, केरल में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले

Thu, 26 Aug 2021 04:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Aug 2021 04:36 PM IST
सार

वैक्सीनेशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दी गईं। इस वक्त जब हम देश को कोरोना के बारे मे जानकारी दे रहे हैं, उस वक्त तक देश में 47 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Upcoming months crucial due to the festive season Covid second wave hasn’t subsided says govt
कोरोना की तीसरी लहर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना के नए मामलों और सक्रिय मरीजों को लेकर सबसे चिंताजनक हालात केरल में बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 46,000 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, इनमें से 58 फीसदी मामले सिर्फ केरल में ही सामने आए। बाकी राज्यों में अभी भी गिरावट देखी जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केरल में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10,000 से 1 लाख सक्रिय मामले हैं। देश के कुल सक्रिय मरीजों के मुकाबले केरल में 51 फीसदी, महाराष्ट्र में 16 फीसदी और बाकी तीन राज्यों में तीन से चार फीसदी सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर काफी हम : सरकार
देश में कोरोना के हालात की जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि भारत के 41 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। हम अभी भी कोरोना की दूसरी लहर के बीच में हैं। आने वाले समय में कई त्योहार हैं। इसे देखते हुए महामारी प्रबंधन में सितंबर और अक्तूबर काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना जरूरी : भूषण

वैक्सीनेशन को लेकर भूषण ने कहा, पिछले 24 घंटों में देश में वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दी गईं। इस वक्त जब हम देश को कोरोना के बारे मे जानकारी दे रहे हैं, उस वक्त तक देश में 47 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। सरकार ने बताया कि कोरोना के खिलाफ दी जाने वाली वैक्सीन सिर्फ महामारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है यह महामारी से 100 फीसदी बचाव नहीं करती। ऐसे में टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना बहुत जरूरी है।

कोवीशील्ड की दोनों खुराकों के बीच का अंतराल कम करने पर विचार

इस बीच सरकार ने कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड की दोनों खुराकों के बीच के अंतराल को कम करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों खुराकों के बीच के अंतराल को कम करने को लेकर चर्चा चल रही है। आगे इस पर भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) में चर्चा की जाएगी। भारत में फिलहाल 84 से 112 दिन के अंतराल पर कोवीशील्ड की दोनों खुराकें दी जा रही हैं।

अफगानिस्तान से आए लोगों के लिए पोलियो की वैक्सीन और कोरोना की जांच के इंतजाम

राजेश भूषण ने बताया कि विमानों के जरिए अब तक 400 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया। हमने सिविल और सैन्य दोनों हवाई अड्डों पर एंटी पोलियो वैक्सीन लगाने की व्यवस्था कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों में पोलियों के मामले काफी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि पोलियो के अलावा लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। कुछ लोगों की रिपोर्ट संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। कुछ लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती भी कराना पड़ा है। कई लोगों को छावला आईटीबीपी कैंप में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। अगर इनमें लक्षण दिखे, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

केरल: 30,007 नए मामले सामने आए

केरल में पिछले 24 घंटे में 30,007 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18,997 लोग ठीक हुए और 162 लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल एक लाख 81 हजार 209 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक यहां 20,134 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई है। बीते दिन राज्य में एक लाख 66 हजार 397 टेस्ट किए गए। यहां संक्रमण दर अब भी 18.03% बनी हुई है।

बंगाल में कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ तैयारी 
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हमने अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की है और कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले 12 साल से कम उम्र के बच्चों वाली माताओं के लिए टीकाकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सितंबर में वैक्सीन की 20 करोड़ खुराक देगा सीरम

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र को बताया है कि वह सितंबर में ही भारत सरकार और निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड की लगभग 20 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुणे स्थित एसआईआई ने अगस्त में पहले ही कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ खुराक की आपूर्ति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed