फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP student slap case: SC seeks status report on investigation, issues notice to state govt

थप्पड़ कांड: छात्र की पिटाई के मामले में SC का आदेश- जांच पर स्थिति रिपोर्ट करें पेश; राज्य सरकार को भी नोटिस

Wed, 06 Sep 2023 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने एसपी से छात्र और उसके माता-पिता की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
UP student slap case: SC seeks status report on investigation, issues notice to state govt
छात्र की पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आदेश दिया कि शिक्षिका के निर्देश पर सहपाठियों द्वारा एक छात्र को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले की जांच पर स्थिति रिपोर्ट पेश करें।  

विज्ञापन

25 सितंबर तक मांगा जवाब
न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने एसपी से छात्र और उसके माता-पिता की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया और 25 सितंबर तक जवाब मांगा।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शीघ्र जांच करने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया था। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है। वहीं, इस संबंध में राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस भी भेजा था।

खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ

24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।

25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।

26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।

27 अगस्त : पीड़ितों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।

28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।

29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा। 

30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।

01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।

02 सितंबर : स्कूल संघ ने आयोग के सलाहकार से की मुलाकात

03 सितंबर : स्कूल में रविवार की छुट्टी।

04 सितंबर : एक घंटे के लिए खुला स्कूल। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed