{"_id":"57f696304f1c1b666d2700cb","slug":"up-polls-uddhav-thackeray-to-campaign-after-dussehra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलला के दर्शन कर उद्धव ठाकरे यूपी में करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामलला के दर्शन कर उद्धव ठाकरे यूपी में करेंगे चुनावी शंखनाद
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से दो-दो हाथ करने की पूरी तैयारी में है। शिवसेना ने पहले ही 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उसके बाद पार्टी इस मुद्दे पर दो कदम और आगे बढ़ी है। शिवसेना ने तय किया है कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सीधे तौर पर यूपी चुनाव की कमान संभालेंगे। उद्धव अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे और वाराणसी में गंगा आरती कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
मिशन यूपी के लिए शिवसेना की कार्ययोजना तैयार होने पर बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि वे दशहरा के बाद यूपी दौरे पर जाएंगे और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही, वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे। उद्धव ने कहा कि दशहरा के दिन शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना की परंपरागत रैली में आगे की कार्ययोजना का खुलासा किया जाएगा। उद्धव का संदेश साफ है कि यूपी चुनाव में शिवसेना का चुनाव प्रचार अयोध्या से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी शिवसेना अपनी ताकत दिखाएगी।

पहली बार महाराष्ट्र के बाहर चुनाव प्रचार
शिवसेना
- फोटो : PTI
शिवसेना के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब पार्टी अध्यक्ष महाराष्ट्र के बाहर किसी राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे भाजपा के माथे पर बल पड़ना स्वाभाविक है, क्योंकि यूपी के चुनाव में शिवसेना हिंदुत्व के आधार पर वोट मांगेगी जिसका खामियाजा सीधे तौर पर भाजपा को उठाना पड़ेगा।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा है कि शिवसेना को चुनाव लड़ने और प्रचार करने का पूरा हक है। लेकिन, हिंदु मतों का बंटवारा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में शिवसेना के चुनाव लड़ने और उद्धव ठाकरे के चुनाव प्रचार करने का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।