{"_id":"5a87d5674f1c1bdd0b8b461a","slug":"up-police-crackdown-on-criminals-in-recent-months-has-resulted-in-over-a-dozen-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 40 अपराधी ढेर, ट्वीट कर कहा- 'पुलिस से नहीं, क्राइम से डर लगता है साहब'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 40 अपराधी ढेर, ट्वीट कर कहा- 'पुलिस से नहीं, क्राइम से डर लगता है साहब'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से जनता राहत की सांस लेती दिख रही है लेकिन अपराधी खौफ में हैं। पिछले कुछ महीनों में दर्जनों अपराधियों के एनकाउंटर हुए हैं और कई अपराधियों ने सरेंडर किया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया है कि पुलिस से नहीं, क्राइम से डर लगता है साहब !! आपको बता दें कि यह ट्वीट सलमान खान की फिल्म दबंग से प्रेरित है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं..थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से लगता है साहब।
विज्ञापन
पुलिस से नहीं, क्राइम से डर लगता है साहेब !! pic.twitter.com/HXmfRafCzN
— UP POLICE (@Uppolice) February 16, 2018
यूपी पुलिस की कार्रवाई से डरे अपराधी अब गुहार लगाते दिख रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार कर लो, क्योंकि इन अपराधियों को डर है कि कहीं उनका एनकाउंटर न हो जाए। यूपी पुलिस का यह ट्वीट उस समय आया है जब यूपी के कैराना में दो अपराधी हाथों में तख्ती लिए हुए सामने आये थे जिसमें लिखा था कि वह खुद में सुधार लाएंगे और फिर कभी अपराध नहीं करेंगे। वह मेहनत करके पैसे कमाएंगे।
विज्ञापन
तख्ती को हाथ में पकड़े इन अपराधियों का नाम सलीम अली और इरशाद अहमद था जिन पर लूट और मर्डर के कई मामले दर्ज थे। सलीम ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनका भी दूसरे अपराधियों की तरह एनकाउंटर हो जाए। मैं अपने परिवार के साथ शांति से जीना चाहता हूं।
वहीं यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर विपक्ष ने निशाना साधा था। सपा नेता ने कहा था कि ये एनकाउंटर फर्जी हैं। हालांकि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था कि यूपी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम ने कहा था कि 1,200 मुठभेड़ों में कुल 40 खतरनाक अपराधियों को मार गिराया गया है और यह सिलसिला जारी रहेगा।