{"_id":"6130e3658ebc3e7a23458aa7","slug":"up-elections-2022-jdu-will-also-enter-the-fray-kc-tyagi-said-if-the-matter-is-not-made-with-bjp-then-it-will-fight-alone-on-200-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022 : जदयू भी मैदान में उतरेगी, त्यागी बोले- भाजपा से नहीं बनी बात तो 200 सीटों पर अकेले लड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव 2022 : जदयू भी मैदान में उतरेगी, त्यागी बोले- भाजपा से नहीं बनी बात तो 200 सीटों पर अकेले लड़ेंगे
Thu, 02 Sep 2021 08:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:14 PM IST
सार
अगले साल होने वाले यूपी चुनाव को लेकर सियासी जाजम बिछने लगी है। बिहार में भाजपा की साझेदार जदयू भी देश के इस सबसे बड़े राज्य के चुनावी समर में उतरेगी। पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा रखती है।
विज्ञापन
जेडी(यू) नेता केसी त्यागी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव 2022 को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा जहां एक बार फिर सत्तारूढ़ होने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी वहीं उसकी सहयोगी जदयू भी उसके साथ या अलग मैदान में उतरने को तैयार है। कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य तमाम विपक्षी दल भी जोर आजमाइश करेंगे ही।
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि भाजपा के साथ पहले दौर की चर्चा हो चुकी है। अगले दौर में तय हो जाएगा कि दोनों दल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सम्मानजनक सीटें नहीं देगी तो जदयू अकेले चुनाव लड़ेगा। हमने अकेले चुनाव लड़ने के लिए 200 सीटों का चयन किया है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव को लेकर इस बार जदयू कुछ ज्यादा ही रूचि ले रहा है। पार्टी भाजपा की ओर से 10-20 सीटों की मंशा नहीं रख रही है, बल्कि 200 सीटों पर वह अकेले चुनाव लड़ने को भी तैयार है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
विज्ञापन
यूपी जदयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल का कहना है कि यदि भाजपा ने हमें सम्मानजनक सीटें नहीं दी तो हमारी पार्टी राज्य में 200 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। यदि भाजपा ने उचित हिस्सेदारी नहीं दी तो उसका हश्र 2012 के चुनाव जैसा हो जाएगा। उस वक्त भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर आ गई थी।
राजद ने किया तंज
यूपी चुनाव को लेकर जदयू नेताओं के बयानों को लेकर राजद ने तंज किया है। राजद नेता प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसी को भी वह काम नहीं करना चाहिए, जिसमें वह दक्ष न हो। बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी यूपी में अपना जमानत भी नहीं बचा पाएगी। इनका यूपी में बंगाल जैसा हाल होगा। मात्र कह देने से कोई चुनाव नहीं जीत सकते। जमीनी काम करना पड़ते हैं। जदयू की यूपी में कोई भूमिका नहीं है, उसने यूपी में कोई काम नहीं किया है। नीतीश कुमार का चेहरा उजागर हो चुका है, वह सत्ता के लिए किसी से भी समझौता कर सकते हैं।