फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election: Priyanka Gandhi has surpasses Sonia Gandhi and Rahul Gandhi of popularity

यूपी चुनाव: जो राहुल न कर सके, वह प्रियंका गांधी ने कर दिखाया, लोकप्रियता में सोनिया से भी आगे

Sun, 19 Dec 2021 02:13 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:13 PM IST
सार

  • अमेठी में अपना दबदबा बरकरार रखने की बना रही हैं रणनीति, 2024 में स्मृति ईरानी को मिलेगी चुनौती
  •  पार्टी के आंतरिक सर्वे में कांग्रेस बना रही है बढ़त

विज्ञापन
up election: Priyanka Gandhi has surpasses Sonia Gandhi and Rahul Gandhi of popularity
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकप्रियता के मामले में तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बाजी मारते हुए कांग्रेस के नेताओं में लोकप्रियता के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है। संजय गांधी के जमाने से सुल्तानपुर, अमेठी की राजनीति में सक्रिय प्रदीप पाठक कहते हैं कि प्रियंका गांधी में लोगों को रहनुमा की छवि दिखाई देने लगी है। अमित सिंह राजनीतिक सर्वे करने वाली एक एजेंसी के लिए यूपी में सक्रिय हैं। अमित का कहना है कि प्रियंका ने क्राइसिस लीडर के रूप में जगह बनाई है।

विज्ञापन

अमित का कहना है कि उन्होंने यूपी के विभिन्न 12 शहरों में लोगों की रायशुमारी की है। यह राय शुमारी रैंडम सैंपल सर्वे पर आधारित है। इसमें 18 साल से ज्यादा की उम्र की हर आयु वर्ग के15 हजार लोगों को शामिल किया था। अमित सर्वे से जुड़े तथ्यों को खुलकर नहीं बताना चाहते, लेकिन उनका कहना है कि पिछले दो महीने में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लोकप्रियता के मामले में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। उनकी लोकप्रियता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से थोड़ा अधिक और राहुल गांधी से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


अमेठी में दबदबा बरकार रखने की रणनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका  कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी को भाजपा से छीनने की रणनीति पर काम कर रही हैं। पिछले चुनाव में अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को हार का मुंह दिखाया था और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना सांसद चुना था। कांग्रेस पार्टी के अंदरखाने के सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर प्रियंका गांधी काफी संवेदनशील हैं। बताते हैं कि एक रणनीति के तहत ही शनिवार को अमेठी में जनसभा में राहुल गांधी दूसरी बार आए थे। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस के नेताओं को काफी उत्साहित किया है। अमेठी में आस-पास के कुछ जिलों के कांग्रेस के नेता भी पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनसभा को सफल बनाने के लिए काफी जोर लगाया था। कुल मिलाकर कांग्रेस महासचिव की रणनीति 2022 के विधानसभा चुनाव के अलावा 2024 में अमेठी की सीट को स्मृति ईरानी से झटकने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने दिखाया असर

वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडे राजनीति पर बारीक निगाह रखते हैं। श्याम नारायण पांडे का कहना है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का काम कर रही हैं। प्रियंका ने पिछले दो साल में कड़ी मेहनत करके न केवल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया, बल्कि पार्टी का जनाधार भी बढ़ाया है। श्याम नारायण पांडे के मुताबिक राहुल गांधी पिछले 15 साल में तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसा नहीं कर पाए। यहां तक कि राहुल गांधी अपनी छवि को भी बचाकर नहीं रख सके। बनारस से कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भी माना कि प्रियंका एक अच्छी काफी सफल नेता हैं। दशकों बाद उ.प्र. कांग्रेस को नेतृत्व मिला है। श्याम नारायण पांडे का वोटों के नफा नुकसान पर भी एक आकलन है। उनका कहना है कि 2017 की तुलना में सबसे अधिक मतों(वोटों) का नुकसान भाजपा को होगा। दूसरे नंबर पर बसपा रहेगी। जबकि 2017 की तुलना में सबसे अधिक मतों (वोटों)का फायदा समाजवादी पार्टी को होगा। दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी रहेगी। पांडे का कहना है कि भाजपा से जो अगड़ी जातियों का वोट कटेगा, उसमें कांग्रेस की भागेदारी अधिक संभव है। जबकि दलितों में जाटव को छोड़कर बसपा और भाजपा का साथ छोड़ने वाली जातियां, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी के पाले में जा सकते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed