{"_id":"61b098a954dac90c702c5bed","slug":"up-election-2022-womens-conditions-in-congress-only-72-mla-are-women-out-of-847-congress-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में महिलाओं की स्थिति: पिछले पांच साल में सिर्फ 9.4% महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया, 847 विधायकों में केवल 72 महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में महिलाओं की स्थिति: पिछले पांच साल में सिर्फ 9.4% महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया, 847 विधायकों में केवल 72 महिलाएं
सार
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए पहली बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया। यूपी चुनाव में उन्होंने 40% टिकट महिलाओं को देने का एलान किया है। कहा, 'ये अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में राजनीति में महिलाओं की भूमिका 50% करने की तैयारी है।'
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने एलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40% आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 25% का आरक्षण मिलेगा। 25 शहरों में छात्राओं के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण होगा। बीमारी के इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का एलान भी किया है।
ये तो था महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र। अब पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं। 2017 से लेकर अब तक अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 2839 उम्मीदवार उतारे थे। इनमें महिलाओं की संख्या केवल 268 यानी 9.4% थी। इस दौरान कांग्रेस के कुल 847 कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई और इनमें महिलाओं की संख्या केवल 72 थी। मतलब अभी 8.5% ही महिलाएं ही कांग्रेस से विधायक हैं।

देश की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी?
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी के साथ भाजपा की महिला सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा में अभी 542 सांसदों में से 81 महिला सदस्य हैं। इनमें 42 भाजपा से हैं, जबकि सात सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आईं। देशभर के कुल 3980 विधायकों में से 338 महिला विधायक हैं।
यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में क्या है हालात?
1. यूपी : 2017 में हुए यहां चुनाव में 453 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। इनमें 40 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। अलग-अलग राजनीतिक दलों के आंकड़ों को देखा जाए तो इन 40 महिला विधायकों में से 34 भाजपा की हैं। कांग्रेस और बसपा से दो-दो महिलाएं विधायक हैं। अपना दल और समाजवादी पार्टी की एक-एक महिला विधायक हैं।
टिकट आवंटन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 46 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी ले 34, बसपा ने 21 और कांग्रेस ने केवल 11 महिलाओं को टिकट दिया था।
2. महाराष्ट्र : 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 24 महिलाओं ने चुनाव जीता। इनमें 12 भाजपा, पांच कांग्रेस से हैं। एनसीपी, शिवसेना और निर्दलीय तौर पर सात महिलाओं ने जीत हासिल की थी।
3. राजस्थान : यहां 27 महिलाओं ने चुनाव जीता था। इनमें 10 भाजपा से हैं, जबकि 15 कांग्रेस की विधायक हैं। चुनाव में कांग्रेस ने 27 और भाजपा ने 23 महिलाओं को टिकट दिया था।

किस राज्य में कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया?
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
| राज्य | कांग्रेस की महिला उम्मीदवार (%) |
| नगालैंड | 0 |
| मिजोरम | 2.5 |
| मणिपुर | 3.4 |
| जम्मू कश्मीर | 3.5 |
| तमिलनाडु | 4 |
| हिमाचल प्रदेश | 4.4 |
| गुजरात | 5.6 |
| कर्नाटक | 6.4 |
| पुडुचेरी | 7.1 |
| पश्चिम बंगाल | 7.7 |
| गोवा | 8.1 |
| असम | 8.4 |
| त्रिपुरा | 8.6 |
| आंध्र प्रदेश | 9.7 |
| पंजाब | 9.4 |
| ओडिशा | 9.4 |
| बिहार | 10 |
| मेघालय | 10.2 |
| महाराष्ट्र | 10.2 |
| उत्तर प्रदेश | 10.5 |
| केरल | 10.8 |
| अरुणाचल प्रदेश | 10.9 |
| हरियाणा | 11.1 |
| तेलंगाना | 11.1 |
| उत्तराखंड | 11.4 |
| मध्य प्रदेश | 11.8 |
| राजस्थान | 13.4 |
| छत्तीसगढ़ | 14.4 |
| दिल्ली | 15.2 |
| सिक्किम | 16.6 |
| झारखंड | 19.4 |