फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: BJP Rajya sabha MP Anil agarwal demands to create the post of Deputy CM from vaishya community

उत्तर प्रदेश चुनाव: वैश्य समुदाय ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी, पार्टी के सांसद ने की डिप्टी सीएम का पद बनाने की मांग

Sat, 18 Dec 2021 03:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल ने कहा कि वैश्य व्यापारी समाज की 23 फीसदी हिस्सेदारी है, तो उसी हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के 29 जिलों के सभी व्यापारी और वैश्य बंधु शामिल होंगे....

विज्ञापन
UP election 2022: BJP Rajya sabha MP Anil agarwal demands to create the post of Deputy CM from vaishya community
भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल - फोटो : Agency

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच वैश्य समाज में छटपटाहट बढ़ सी गई है। अब ये समाज आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ-साथ सरकार में अपना उचित प्रतिनिधित्व चाहता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने चुनाव से ठीक पहले वैश्य समाज से डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग कर भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सांसद अग्रवाल का कहना है कि वैश्य समाज को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का समय आ गया है। वैश्य समाज एक ऐसा समाज है, जो हर काम में आगे रहता है। तो क्यों न अब वैश्य समाज जागरूक होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करवाए। यूपी में वैश्य व्यापारी बहुत अहम भूमिका निभाता है। हम चाहते हैं कि इस समाज से डिप्टी सीएम बनाया जाना चाहिए ताकि समाज के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही वैश्य समाज आगामी 19 दिसंबर को वैश्य व्यापारी महाकुंभ के माध्यम से राजनीतिक दलों और सरकार में भागीदारी के लिए हुंकार भरेगा। राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल ने साफ कहा कि वैश्य व्यापारी समाज की 23 फीसदी हिस्सेदारी है, तो उसी हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के 29 जिलों के सभी व्यापारी और वैश्य बंधु शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रेस क्लब आफ इंडिया में आयोजित प्रेस फांफ्रेंस में अग्रवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर कोरोना काल तक जरूरतमंदों की मदद के लिए वैश्य व्यापारी वर्ग हमेशा अग्रणी रहा है, लेकिन राजनीतिक दल और सरकार में उन्हें आज तक उचित भागीदारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की रीढ़ है और हम यही चाहते हैं कि प्रतिनिधित्व बढ़े। हमने इसमें किसी दूसरे दल के लोगों के आने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। व्यापारी और वैश्य समाज से जो आना चाहे उसके लिए दरवाजे खुले हैं। गाजियाबाद के कमला नेहरू ग्राउंड में होने वाले इस वैश्य व्यापारी महाकुंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सुभाष चंद्रा और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे।


राज्य में वैश्य समाज 116 विधानसभा सीटों पर अपना प्रभाव रखता है। वहीं, 110 विधानसभा सीटों पर वैश्य समुदाय के 30 हजार से अधिक मतदाता हैं। राज्य की 20-22 सीटों पर ये निर्णायक भूमिका में आते हैं। अन्य जातियों के वोटर्स की तुलना में भले ही इनके वोटर्स का प्रतिशत (2-3 प्रतिशत) कुछ कम हो, लेकिन खर्चों और जनसंपर्क की दृष्टि से ये इतना प्रभावी वोट बैंक है, हर दल इन्हें अपने साथ रखना चाहता है। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर,  सीतापुर, नोएडा, मुजफ्फरनगर सीटों पर वैश्य समाज का अच्छा दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed