फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: BJP finalized the tickets of 194 candidates but Not a single Muslim candidate is included in list

उत्तर प्रदेश चुनाव: भाजपा से अभी तक किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं, पार्टी बोली- चुनाव बाद करेंगे सबका विकास

Mon, 24 Jan 2022 04:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 04:06 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सभी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए होती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन योजना औऱ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी सभी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को भी पूरी तरह से पहुंचाया जा रहा है...

विज्ञापन
UP election 2022: BJP finalized the tickets of 194 candidates but Not a single Muslim candidate is included in list
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने अब तक 194 उम्मीदवारों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। इनमें एक भी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल नहीं है। मुस्लिम बहुल आबादी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसी मुस्लिम उम्मीदवार को भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। अब तक किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट न दिए जाने पर भाजपा नेता जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि पार्टी चुनाव जीतने की योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट देती है। चुनाव के बाद सरकार और पार्टी समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती है। इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा। एनडीए खेमे के अपना दल (एस) पार्टी से हैदर अली खान को पहली बार मुस्लिम उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। वे 2014 से अब तक यूपी में एनडीए खेमे से पहले मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

5000 मुस्लिम वोट भाजपा को दिलाने की रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया था कि जीतने की आधार पर वे कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने का प्रयास करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चे ने सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर कम से कम 5000 मुस्लिम वोट भाजपा के पक्ष में दिलवाने की रणनीति बनाई थी। इसके लिए हर विधानसभा में 100 विशेष कार्यकर्ताओं को तैयार किए जाने का दावा किया गया था। मोर्चा ने दावा किया है कि वह चुनाव में पूरी तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।  

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अमर उजाला से कहा कि चुनाव के समय जीत हासिल करना पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। जीत के आधार पर ही उम्मीदवारों को टिकट दिया जाता है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद पार्टी समाज के सभी वर्गों को सरकार में भागीदारी देना सुनिश्चित करती है। पिछली बार भी 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं थमाया था, लेकिन सरकार बनने के बाद मोहसिन रजा को पार्टी में लाकर उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सभी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए होती हैं। योजनाओं का लाभ पहुंचाने में धर्म, संप्रदाय, जाति, वर्ग या लिंग के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन योजना औऱ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी सभी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को भी पूरी तरह से पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकारों पर कोई भेदभाव का आरोप नहीं लगा सकता।



भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए खेमे से अपना दल (एस) ने रामपुर जिले की स्वार सीट से हैदर अली खान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद हैदर अली खान पार्टी छोड़कर अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल के साथ आ गए हैं। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा था।

उत्तर प्रदेश की शेष सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए सोमवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed