फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP DGP Press Conferrence on Mathura issue.

मथुरा बवाल: एसएसपी और डीएम पर गिर सकती है गाज

Fri, 03 Jun 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
UP DGP Press Conferrence on Mathura issue.
- फोटो : amar ujala bureau
मथुरा बवाल के बाद यूपी के डीजीपी जाविद हमीद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कल की घटना के दौरान पुलिस केवल निरीक्षण के लिए गई थी, कार्रवाई की योजना दो-तीन दिन बाद की थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई के मूड में नहीं थी। हालांकि पुलिस के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ही प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इधर ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इस घटना के बाद मथुरा के डीएम और एसएसपी पर गाज गिर सकती है। हालांकि ये बात अभी पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही सरकार की तरफ से इन्हें बर्खास्त करने का कोई पत्र मिला है। 
विज्ञापन


डीजीपी के मुताबिक प्रदर्शनाकरियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों, हथियारों से हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पहले से ही गोला-बारूद भी एकट्ठा कर रखे थे। उन्होंने उन झोपड़ियों में आग लगाई जिसमें पहले से गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इस दौरान हमारे दो पुलिस अधिकारी शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीम पर हथियारों से हमला किया गया। इस कार्रवाई में 23 पुलिसकर्मी घायल हैं। उन पर गोलियों और लाठियों से हमला किया गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।

चल रही बर्खास्त किए जाने की खबरें

UP DGP Press Conferrence on Mathura issue.

डीजीपी ने बताया कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ विवाद कई घंटे तक चलता रहा। इस कार्रवाई में मथुरा की जनता ने पुलिस का साथ दिया। जिसके चलते जवाहर बाग को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है।

डीजीपी जाविद हमीद के मुताबिक इस कार्रवाई में कुल 22 उपद्रवियों की जान गई है। वहीं पुलिस के दो अधिकारी भी शहीद हुए हैं। वहीं इस कार्रवाई में 196 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें 80 पुरुष और 116 महिलाएं शामिल हैं। इन पर बलवा और हत्या करने जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के बाद पुलिस ने 47 कट्टे, 6 राइफल, 148 जिन्दा कारतूस, 15 गाड़ियां, 6 मोटर साइकिल बरामद किये हैं। इनका नेतृव करने वाले सम्भवतः रामवृक्ष यादव, चन्दन बोस, गिरीश और राकेश की मौत हो गई है। गिरफ्तार लोगों पर NSA लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed