फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations said that it will ignore the statement of fugitive Nithyananda Kailasa

Kailasa : काल्पनिक देश कैलासा के बयान खारिज करेगा संयुक्त राष्ट्र, वीडियो-फोटो वायरल होने के बाद बोला यूएन

Thu, 02 Mar 2023 09:39 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी दो सार्वजनिक बैठकों में तथाकथित यूएसके प्रतिनिधियों की भागीदारी की पुष्टि की। यूएन ने बताया कि पंजीकरण सभी के लिए खुला था।

विज्ञापन
United Nations said that it will ignore the statement of fugitive Nithyananda Kailasa
नित्यानंद - फोटो : फेसबुक

विस्तार

पिछले कई दिनों से देश दुनिया में सुर्खियों में रहने वाले भारतीय भगोड़े नित्यानंद का संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बड़ा झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले हफ्ते जिनेवा में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले काल्पनिक देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा के प्रतिनिधि की बातों को कोई जगह नहीं दी जाएगी। साथ ही कहा कि कैलासा की बात का ड्राफ्ट में विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


 प्रतिनिधि की बातों को नजरअंदाज करेगा संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी दो सार्वजनिक बैठकों में तथाकथित यूएसके प्रतिनिधियों की भागीदारी की पुष्टि की। यूएन ने बताया कि पंजीकरण सभी के लिए खुला था साथ ही मानवाधिकार के उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर) के कार्यालय ने कहा कि उन्हें प्रचार सामग्री वितरित करने से रोका गया था और काल्पनिक देश के प्रतिनिधि की बातों को नजरअंदाज किया जाएगा।
विज्ञापन


वीडियो-फोटो हुए थे वायरल
ओएचसीएचआर के प्रवक्ता की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद आई है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा के एक प्रतिनिधि को स्वदेशी अधिकार और सतत विकास पर काल्पनिक देश की ओर से बोलते हुए दिखाया गया है। दोनों कार्यक्रम 22 और 24 फरवरी को आयोजित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा है कि जिन विषयों पर बैठक में चर्चा हो रही थी उसके हिसाब से प्रतिनिधि का भाषण अप्रासंगिक था, जिसका कोई महत्व नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि 24 फरवरी को, यूएन सभा की सामान्य चर्चा में मंच जनता के लिए खोला गया था, एक कैलासा प्रतिनिधि ने संक्षिप्त रूप से बात की थी।


भारत में बलात्कार का आरोपी है नित्यानंद
नित्यानंद, एक स्वयंभू धर्मगुरु है, भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोपों में वांछित है, जिसका वह खंडन करता है। जब उस पर आरोप लगे तो वह भारत छोड़कर रातोंरात भाग गया और उसने अपना अलग देश बनाने का दावा किया। उनका दावा है कि उन्होंने 2019 में "यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा की स्थापना की थी और इसकी वेबसाइट के अनुसार, इसकी आबादी में "दो अरब हिंदू" शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed