{"_id":"6126b1348ebc3e6be87d7cac","slug":"unitech-new-management-gets-permission-for-talks-with-arc-on-settlement-of-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: यूनिटेक के नए प्रबंधन को बकाये के निपटारे पर एआरसी से वार्ता की इजाजत मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: यूनिटेक के नए प्रबंधन को बकाये के निपटारे पर एआरसी से वार्ता की इजाजत मिली
Thu, 26 Aug 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:38 AM IST
सार
शीर्ष अदालत ने उप-समिति को नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ बातचीत करने की भी अनुमति दी है। अथॉरिटी ने यूनिटेक समूह द्वारा देय राशि और बकाया राशि के बारे में नए बोर्ड द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक समूह के नए प्रबंधन बोर्ड को उन तीन संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (एआरसी) के साथ बातचीत की अनुमति दे दी, जिन्हें 8000 फ्लैटों के लिए बकाया राशि के एकमुश्त निपटारे का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, शीर्ष अदालत ने यूनिटेक के प्रमोटरों चंद्रा बंधुओं को फिलहाल कोई राहत देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने कहा कि कंपनी के नए प्रबंधन द्वारा गठित चार निदेशकों की उप-समिति सुरक्षा एआरसी, जेएम फाइनेंशियल एआरसी और एडलवाइस एआरसी के साथ बकाया और निपटान समझौते के बारे में बातचीत करेगी। पीठ ने चार हफ्ते में उसे वार्ता के नतीजे से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने उप-समिति को नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ बातचीत करने की भी अनुमति दी है। अथॉरिटी ने यूनिटेक समूह द्वारा देय राशि और बकाया राशि के बारे में नए बोर्ड द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
अथॉरिटी का कहना था कि यूनिटेक को लीज पर दी गई जमीन के एवज में उसे राशि का भुगतान नहीं किया गया है। पीठ ने कहा कि इसी तरह की चर्चा उप-समिति द्वारा हरियाणा सरकार और उसकी एजेंसियों के साथ दावों और समझौते पर भी की जाएगी।
सुनवाई के दौरान नए बोर्ड की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने कहा कि अभी 74 आवासीय और 10 व्यावसायिक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें लगभग 15,000 इकाइयों का कब्जा घर खरीदारों को दिया जाना है।
यूनिटेक को खरीदारों से मिल चुके हैं 14,270 करोड़
फॉरेंसिक ऑडिरों ने सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूनिटेक लि. को 74 प्रोजेक्ट के लिए 29,800 खरीदारों से 2006 से 14 के बीच 14,270 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। वहीं वित्तीय संस्थानों से भी इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए 1805 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।