फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unitech have to return Rs 4.37 crores to customers for delay in giving houses

Unitech को ग्राहक के 4.37 करोड़ लौटाने के आदेश, मकान देने में की देरी

Fri, 23 Feb 2018 04:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
Unitech have to return Rs 4.37 crores to customers for delay in giving houses

शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने खरीदार को फ्लैट का कब्जा देने में लगातार हो रही देरी के कारण रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड को एक ग्राहक के 4.37 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। खरीदार को फ्लैट का कब्जा देने के लिए किए गए वादे को चार साल से अधिक हो गए थे। 

विज्ञापन


उपभोक्ता आयोग ने मकान का कब्जा देने में देरी पर की कार्रवाई 

गुरुग्राम निवासी मेजर (सेवानिवृत्त) जयदीप सिंह ने वर्ष 2012 में ही फ्लैट बुक कराया था। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने कंपनी को तीन महीने के अंदर 4 करोड़ 37 लाख 98 हजार 966 रुपये का मूलधन और 25 हजार रुपये का मुआवजा लौटाने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष जस्टिस वीके जैन ने कहा, ‘यूनिटेक को शिकायताकर्ता का मूलधन और मुआवजा दोनों लौटाना होगा।’ सिंह ने शिकायत की थी कि उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 78 में बनने जा रहे कंपनी के प्रोजेक्ट एस्पेस प्रीमियर निरवाना कंट्री-2 में अप्रैल 2012 में एक फ्लैट बुक कराया था। कंपनी ने वादा किया था कि वह 24 महीने यानी अप्रैल 2014 तक फ्लैट का कब्जा दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बुकिंग के वक्त 1.05 करोड़ रुपये सीधे तौर पर जमा किए थे और बाकी रकम बैंक के जरिये चुकाई। आयोग का मानना है कि कंपनी निर्धारित तिथि पर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में असमर्थ रही। कंपनी ने दलील दी कि कुछ ऐसी परिस्थितियों के कारण प्रोजेक्ट का काम रुका रहा जिन पर कंपनी का नियंत्रण नहीं था। आयोग ने कंपनी के सभी दावे खारिज करते हुए खरीदार को रकम वापस करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed