अनूठी नौकरी: पांच साल तक लैपटॉप चालू कर सो जाता था, फिर भी पाई वेतनवृद्धि, पदोन्नति, जानिए क्या है राज
इस युवक ने रेडिट पर अपने नौकरी का अनुभव साझा किया है। इससे हर कोई हैरान हो सकता है। युवक ने पांच साल तक नौकरी के दौरान कुछ नहीं किया, फिर भी उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन से पूरी दुनिया में चर्चित हुए 'वर्क फ्रॉम होम कल्चर' से जुड़े कई हैरान करने वाले मामले भी हुए हैं। ऐसे ही एक अनूठे मामले का खुलासा ऑनलाइन शेयरिंग साइट रेडिट (Reddit) पर एक युवक ने किया है। उसने बताया कि पांच साल तक उसने रात में अपनी ड्यूटी के दौरान काम नहीं किया, लेकिन उसे वेतनवृद्धि व पदोन्नति का लाभ भी मिला। आप समझ रहे होंगे कि उसे कामचोरी के बाद भी लाभ हुआ, ऐसा नहीं है, दरअसल इस युवक ने काम का अलग तरीका अपनाया।
इस युवक ने रेडिट पर अपने नौकरी का अनुभव साझा किया है। इससे हर कोई हैरान हो सकता है। युवक ने पांच साल तक नौकरी के दौरान कुछ नहीं किया, फिर भी उसे हर साल दूसरे कर्मचारियों की तरह वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलती रही।
2015 में शुरू की डेटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब
युवक ने बताया कि 2015 से वह डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी कर रहा है। उसे रोज एक ईमेल से कंपनी द्वारा कुछ दस्तावेज भेजे जाते थे। उसे इनमें दी गई सूचनाओं को कंपनी के सिस्टम में फीड करना पड़ता था। वह रात की अपनी ड्यूटी के दौरान कुछ नहीं करता था। फिर भी उसका कोई नुकसान नहीं हुआ।
इस तरह करता था अपना काम
सवाल यह है कि भले वह ड्यूटी के दौरान नहीं, लेकिन आखिर वह किस तरह से काम करता था? युवक ने बताया कि दरअसल वह एक ऐसे कोड का इस्तेमाल करता था, जिससे उसका सारा काम चंद मिनटों में हो जाता था। इस कोड को भी इस शख्स ने एक फ्रीलांसर से डेवलप कराया था, क्योंकि उसे खुद कोडिंग नहीं आती थी। उसने इस काम के लिए कोडिंग करने वाले को अपनी दो माह की तनख्वाह दी थी। कोडिंग के लिए उसे सिर्फ इतना बताना था कि वह एक घंटे में कितने ऑर्डर प्रोसेस करना चाहता था।
रातभर का काम मात्र पांच मिनट में पूरा
चूंकि कंपनी ट्रांसपोर्ट के पैसे बचाना चाहती थी, इसलिए युवक को घर से ही काम करने की इजाजत दे दी गई थी। कोडिंग के जरिए उसका रातभर का काम मात्र पांच मिनट में हो जाता था। इसलिए वह रातभर लैपटॉप चालू कर छोड़ देता था।
ड्यूटी के दौरान देखता फिल्में
युवक ने बताया कि रात में काम के वक्त फिल्में देखता था। अक्सर सो जाया करता था। उसे अपने अच्छे काम के लिए पदोन्नति और दूसरी अच्छी नौकरियों के ऑफर भी आए, लेकिन उसने जॉब नहीं छोड़ी। छुट्टी नहीं लेने से उसे वेतन वृद्धि भी मिली।