{"_id":"5a31a6074f1c1bc5668b4c78","slug":"unique-identification-authority-of-india-starts-kashmiri-people-adhaar-cards-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"UIDAI ने शुरू की यूपी में घुसे कश्मीरियों के आधार कार्ड की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UIDAI ने शुरू की यूपी में घुसे कश्मीरियों के आधार कार्ड की जांच
नगेश शर्मा/मुरादाबाद।
Updated Thu, 14 Dec 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में बनाए गए कश्मीरियों के डेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला में मुद्दा उठने के बाद यूआईडीएआई ने कश्मीरियों के आधार कार्ड की सत्यता की जांच शुरू कर दी हैं। यूपी और जम्मू कश्मीर पुलिस दोनों से अाख्या मांगी गयी है।
पूरा मामला पढ़ें - यूपी में फर्जी आधार कार्ड से घुसे कश्मीरी
निकाय चुनाव के दौरान मुरादाबाद पहुंचे कश्मीरियों का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। कश्मीरियों के आधार कार्डों की जांच यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी ऑफ इंडिया, दिल्ली) एजेंसी ने शुरू कर दी है। एजेंसी ने थाना मझोला पुलिस से जानकारियां ली हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में 416 कश्मीरियों के मुरादाबाद में पुष्टि हुई है, जिनमें से अधिकांश के आधार कार्ड जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। बताया जाता है कि आधार कार्ड में दिए गए पते के आधार पर कश्मीर में भी जांच की जा रही है।
निकाय चुनाव में मतदान के कुछ दिन पूर्व बड़ी संख्या में कश्मीर के लोग मुरादाबाद पहुंचे, जिनमें वृद्ध, युवक, महिलाएं और बच्चे हैं। जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट रिलीफ कमेटी का पत्र लेकर कश्मीरी युवक शहरभर में आर्थिक और खाद्य सामग्री की मदद मांगते घूम रहे थे।
युवकों ने मदद मांगते हुए अपने आधार कार्ड भी दिखाए। पत्र में उल्लेख था कि कश्मीर में आतंक के कारण लोग अपने घर और कारोबार खो चुके हैं। कश्मीरियों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
कश्मीरियों के यहां आने पर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बताया जाता है कि आधार कार्डों के फर्जी होने की आशंका जताई गई। स्थानीय प्रशासन ने भी कई मामले की जांच शुरू कर दी। आधार कार्ड बनाने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई तक यह मामला पहुंच गया है। एजेंसी ने कश्मीरियों के आधार कार्डों की जांच शुरू कर दी है।
यूआईडीएआई, दिल्ली के अधिकारी मानसिंह यादव ने बताया कि जांच के लिए मुरादाबाद प्रशासन से कश्मीरियों के आधार कार्डों की जानकारी ली जा रही है। पता लगाया जाएगा कि कश्मीर में यह कार्ड कहां बने हैं।
मुरादाबाद के एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद आए चार सौ से अधिक कश्मीरियों की सूची हमारे पास है, जिनमें से अधिकांश के आधार कार्ड भी लिए हैं। कश्मीरियों के द्वारा दिए गए पते की पुष्टि के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को पत्र भेजा है। साथ ही यूआईडीएआई के लखनऊ स्थित कार्यालय से आधार कार्ड की जांच करा रहे हैं।