फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Ministers Mansukh Mandaviya and Dharmendra Pradhan visit fertilizer plants in Talcher Odisha

Odisha: उर्वरक संयंत्रों का दौरा करने ओडिशा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विकास कार्यों की समीक्षा की

Sat, 07 Jan 2023 04:08 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, ओडिशा
एएनआई, ओडिशा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 04:08 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस दौरान कहा कि कोयला गैसीकरण संयंत्रों से देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को लाभ होगा। कोयले से गैस, गैस से यूरिया, कृषि क्षेत्र में यूरिया की आवश्यकता को भी पूरा करेगा।

विज्ञापन
Union Ministers Mansukh Mandaviya and Dharmendra Pradhan visit fertilizer plants in Talcher Odisha
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तलचर में उर्वरक संयंत्रों का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने यहां पौधारोपण किया और यहां उन्हें प्रोजेक्ट मॉडल रूम में फर्टिलाइजर प्लांट के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस दौरान कहा कि कोयला गैसीकरण संयंत्रों से देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को लाभ होगा। कोयले से गैस, गैस से यूरिया, कृषि क्षेत्र में यूरिया की आवश्यकता को भी पूरा करेगा। इससे देश में किसानों को फायदा होगा। आगे उन्होंने कहा कि देश के भीतर ही यूरिया बनाने से यूरिया की खरीद के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म होगी। तलचर में विभिन्न प्रौद्योगिकी कोयला गैसीकरण संयंत्र का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर के परिसर में विकास कार्यों की आधारशिला रखी
साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर के परिसर में एक अत्याधुनिक बर्न सेंटर समर्पित किया और क्रिटिकल केयर अस्पताल भवन की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed