बंगाल में फिर हिंसा: अब केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, आठ गिरफ्तार, तीन पुलिस अधिकारी निलंबित
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। यह घटना पश्चिम मिदिनापुर के पंचकुडी में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग केंद्रीय मंत्री की कार का शीशा तोड़ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के वक्त मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। शीशे तोड़ दिए गए। मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया। मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।
#WATCH Union Minister V Muraleedharan's car attacked by locals in Panchkhudi, West Midnapore#WestBengal
(Video source: V Muraleedharan) pic.twitter.com/oODtHWimAW — ANI (@ANI) May 6, 2021
केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स डंडे से उनकी कार पर हमला करता नजर आया। जैसे ही वह हमला करता है तो केंद्रीय मंत्री की ड्राइवर गाड़ी वापस मोड़ने लगता है। जहां हमला किया गया, वहां टीएमसी के झंडे-बैनर लगे नजर आए। हमले में गाड़ी का शीशा टूट जाता है।