फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Shivraj Singh Chouhan press conference on pushing MPs inside parliament

BJP: 'राहुल जानबूझकर सांसदों के पास गए, वह नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक नहीं', कांग्रेस पर BJP का पटलवार

Thu, 19 Dec 2024 06:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Dec 2024 06:40 PM IST
सार

कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि आज जो कुछ भी किया उसके लिए माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj Singh Chouhan press conference on pushing MPs inside parliament
शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आद संसद भवन परिसर में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भाजपा ने इस धक्का-मुक्की के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही पार्टी के सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर संसद मार्ग थाने में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इसके जवाब में कांग्रेस सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचें। उन्होंने भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर सदन के भीतर अस्भयता करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने बताया कि राहुल गांधी जानबूझकर सांसदों के पास गए। वे गुंडे जैसा व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में भाजपा उचित कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक नहीं हैं। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हमें लगा कि वे आज जो कुछ भी किया उसके लिए माफी मांगेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की? उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अहंकार झलक रहा था। मैं उनका व्यवहार देख रहा था। लेकिन आज उन्होंने (राहुल गांधी) जो किया वह सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय है। आज जब भाजपा सांसद मकर द्वार पर विरोध कर रहे थे, तो राहुल गांधी वहां आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने के लिए दूसरी जगह का इस्तेमाल करने को कहा। लेकिन वे जानबूझकर वहां आए।"
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज जब भाजपा सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब राहुल गांधी आए। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे कहा कि बगल में जो जगह है आप जाने के लिए उसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने जानबूझकर हमारे सांसदों के बीच पहुंचे और धक्का-मुक्की भी की।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा करेगी उचित कार्रवाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमारे सांसदों ने शिकायत दर्ज कराई। भाजपा इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी गुंड्डे जैसा व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने वहां धक्का-मुक्की की। हमारे वरिष्ठ सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उन्हें सिर पर चोट लगी। वे आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। वे बेहोश थे। उनका एमआरआई स्कैन कराया जा रहा है। क्या संसद में तर्क की जगह बाहुबल का इस्तेमाल होगा? हमारी आदिवासी सांसद फांगनोन कोन्याक ने जो कुछ भी कहा, हम उससे दुखी हैं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति से इसकी शिकायत की। उनके साथ अनुचित दुर्व्यवहार किया गया। सभापति ने बताया कि वह रोते हुए उनके पास पहुंचीं।"

उन्होंने आगे कहा, "क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने क्षमा नहीं मांगी। मुझे तो समझ ही नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार झलक रहा था।"


क्या है पूरा मामला? 
गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed