फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti says BJP certain to come into power in Telangana

BJP vs TRS: हैदराबाद में केसीआर के खिलाफ जमकर गरजीं साध्वी निरंजन ज्योति, कहा- तेलंगाना में भाजपा का आना तय

Thu, 22 Sep 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। ये जनसभा राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की 'पदयात्रा' के चौथे चरण के समापन के अवसर पर आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट रूप से तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने के साथ एक बड़ा बदलाव देख सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti says BJP certain to come into power in Telangana
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का तेलंगाना की सत्ता में आना तय है। केंद्रीय मंत्री ने केसीआर पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीआरएस सरकार ने ग्राम पंचायतों के फंड को रोक दिया है। सीएम केसीआर गरीबों के लिए घर सहित अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं। 

विज्ञापन


तेलंगाना में भाजपा के आने के साथ होगा बड़ा बदलाव
भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। ये जनसभा राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की 'पदयात्रा' के चौथे चरण के समापन के अवसर पर आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट रूप से तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने के साथ एक बड़ा बदलाव देख सकती हैं। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ का दिया उदाहरण
यूपी सरकार के काम-काज का उदाहरण देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन लोगों के घरों के खिलाफ बुलडोजर चला रहे हैं, जिन्होंने राज्य के विकास के लिए आवंटित किया गया धन लूट लिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सवाल करते हुए कहा कि 'क्या आप उस तरह की सरकार चाहते हैं या नहीं ... जब भाजपा सरकार आएगी, तो ऐसे लोगों के घर ध्वस्त हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की शुरू की गई 'भारत जोड़ो यात्रा' का भी उपहास उड़ाया। भाजपा नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह राहुल गांधी का आखिरी कार्यक्रम होगा क्योंकि कांग्रेस भविष्य में सत्ता में नहीं आ पाएगी। इस दौरान राहुल के साथ ही नीतीश कुमार और केसीआर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों के सभी 'परिवारवादी' लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं, लेकिन वे कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि देश के लोग मोदी के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री बोलीं- आप के मंत्रियों को जाना पड़ा जेल
अपने संबोधन में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एआईएमआईएम और उसके नेताओं असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी उनके कथित नफरत भरे भाषणों को लेकर हमला किया। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप के मंत्रियों को भ्रष्टाचार के लिए जेल जाना पड़ा। 


बंदी संजय कुमार दिया ये बयान
इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने दावा किया कि तेलंगाना में भाजपा ने ऐसी स्थिति बना दी है, जिसके कारण एआईएमआईएम को हैदराबाद के पुराने शहर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैलियां निकालनी पड़ीं, जो पहले ऐसा नहीं था। गौरतलब है कि राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख ने पिछले साल अपनी 'पदयात्रा' शुरू की थी। उनकी 'पदयात्रा' का पांचवां चरण 15 अक्टूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed