देश में मंदी की रिपोर्ट को रविशंकर प्रसाद ने किया खारिज, कहा- फिल्में एक दिन में कमा रहीं 120 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अर्थव्यवस्था में मंदी की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खारिज किया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। मैंने आपको 10 प्रासंगिक डेटा दिए हैं, रिपोर्ट में कोई मौजूद नहीं है। हमने कभी नहीं कहा कि हम सभी को सरकारी नौकरी देंगे। कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से गुमराह करने की कोशिश की।
#WATCH Union Minister Ravi Shankar Prasad in Mumbai: On 2nd October, 3 movies were released. Film trade analyst Komal Nahta told that the day saw earning of over Rs 120 crores, a record by 3 movies. Economy of country is sound, that is why there is a return of Rs 120 cr in a day. pic.twitter.com/fHpTqZJg4w
— ANI (@ANI) October 12, 2019विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है। उन्होंने कहा, मेरा फिल्मों से लगाव है। फिल्में बड़ा कारोबार कर रही हैं।
रविशंकर ने आगे कहा, दो अक्तूबर को तीन फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ ने कहा है कि नैशनल हॉलीडे के दिन इन तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब जब देश की अर्थव्यवस्था थोड़ी सही हो रही है तभी तो 120 करोड़ रुपये का रिटर्न एक दिन में आ रहा है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर छह साल के निचले स्तर पांच फीसदी पर पहुंच गई है। रिजर्व बैंक सहित दुनिया की कई बड़ी रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत के लिए विकास दर के अनुमान में कटौती की है।