फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Raosaheb Danve criticised Congress mp says Rahul Gandhi is of no use to anyone

बिगड़े बोल : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दानवे का विवादित बयान, राहुल गांधी किसी काम के नहीं, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

Sat, 21 Aug 2021 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र के भाजपा नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दानवे ने राहुल गांधी की तुलना आवारा सांड से की है। आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Union minister Raosaheb Danve criticised Congress mp says Rahul Gandhi is of no use to anyone
Raosaheb Patil Danve - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दानवे ने कहा कि राहुल गांधी किसी काम के नहीं हैं। वह सड़कों पर टहलने वाला आवारा सांड की तरह है। दानवे के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से उन्हें तत्काल केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


दानवे ने यह बयान महाराष्ट्र के जालना जिले में नवनियुक्त वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड की ओर से निकाली गई आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिया। मराठी भाषा में बोलते हुए दानवे ने कहा कि राहुल गांधी किसी के काम के नहीं हैं। वह भगवान को समर्पित एक सांड (बैल) की तरह है। वह हर जगह घूमता है, लेकिन किसी के काम का नहीं है।  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा सांड भले ही किसी खेत में घुसकर फसल को खा जाए, लेकिन किसान यह कहकर जानवर को माफ कर देता है कि उसे भोजन की जरूरत है।" दानवे ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखना चाहिए। देश को बढ़ाने के लिए सरकार अपने खजाने से पैसा खर्च कर रही है । 
विज्ञापन


कांग्रेस ने दानवे को हटाने की मांग की
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दानवे को माफी मांगने और सरकार से इस्तीफे की मांग की है। पटोले ने बताया कि दानवे ने सभी सीमाओं को पार कर दिया ।उनका यह बयान अशोभनीय और दुखद है। पटोले ने कहा कि दानवे हमेशा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में जगह मिली है यह हैरान करने वाली बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ- दानवे
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताया था। दानवे ने दावा किया था कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्तान है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के लिए मुसलमानों को गुमराह किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed