{"_id":"63b97f7fff7caf3d6452a4a6","slug":"union-minister-ramdas-athawale-said-centre-willing-to-start-one-old-age-home-in-each-district-of-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल के सभी जिलों में एक-एक वृद्धाश्रम खोलने की तैयार मोदी सरकार, केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल के सभी जिलों में एक-एक वृद्धाश्रम खोलने की तैयार मोदी सरकार, केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान
Sat, 07 Jan 2023 07:53 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:53 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अठावले ने जन धन योजना, मुद्रा, उज्जवला, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी योजनाएं सभी क्षेत्रों के लोगों के जीवन को बदलने में उत्प्रेरक के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को वृद्धाश्रम खोलने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से केरल के सभी जिलों में एक वृद्धाश्रम शुरू करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक देश में सामाजिक न्याय विभाग की मदद से 1,658 वृद्धाश्रम स्थापित किए गए हैं और उनमें से नौ केरल में हैं। 1,720 नशामुक्ति केंद्रों में से 109 केंद्र विभाग की वित्तीय सहायता से काम कर रहे हैं। साथ ही अठावले ने जन धन योजना, मुद्रा, उज्जवला, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी योजनाएं सभी क्षेत्रों के लोगों के जीवन को बदलने में उत्प्रेरक के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि सरकार इन योजनाओं का पालन करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का नारा दिया। अठावले ने केरल में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बात करते हुए कहा कि जन धन योजना के तहत केरल में 53.62 लाख बैंक खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत 1.26 करोड़ युवाओं को ऋण दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 3.41 लाख लोगों को लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से राज्य में शहरी क्षेत्रों में 1.13 लाख घरों का निर्माण किया गया है। केंद्रीय मंत्री यहां राज्य के एक दिवसीय दौरे पर थे।