फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Ram Vilas Paswan says Our godowns have enough food grains for nine months

अनाज की नहीं है कोई कमी, सरकार के पास नौ महीने का स्टॉकः रामविलास पासवान

Sun, 12 Apr 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Union minister Ram Vilas Paswan says Our godowns have enough food grains for nine months
ram vilas paswan - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को कहा है कि पीडीएस के तहत 81 करोड़ लाभार्थियों को बांटने के लिए केंद्र सरकार के पास नौ महीने तक का राशन गोदामों में मौजूद है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र के पास 534.78 लाख मिट्रिक टन चावल और गेहूं है, जबकि मासिक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आपूर्ति 60 लाख मिट्रिक टन है।

विज्ञापन


उऩ्होंने कहा कि अनाज की कोई कमी नहीं है। रबी फसल की बंपर उपज से और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। हमारा अनुमान है कि हमारे पास दो साल तक के लिए पर्याप्त स्टॉक होगा। हालांकि, लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह की चिंताओं को जन्म दिया है, मगर गेहूं और चावल जैसे आवश्यक अनाज की कोई कमी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों से अपने राशन का कोटा बढ़ाने के लिए कह रही है, क्योंकि यह घोषणा की गई थी कि सभी पीडीएस लाभार्थियों को तीन महीने की आपूर्ति मुफ्त मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगर इस लॉकडाउन में खाद्यान्न की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या होती, तो यह कहर बन सकता था। इसलिए सबसे बड़ी संतुष्टि और राहत की बात यह है कि सब ठीक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद सरकार ने पीडीएस लाभार्थियों के लिए तीन महीने के मुफ्त राशन की घोषणा की थी और उन्हें तीन महीने के लिए अपने सामान्य मासिक कोटे पर ऋण खरीदने की अनुमति भी दी थी। वहीं, अंत्योदय लाभार्थी, जिन्हें परिवार के आकार के मुताबिक प्रति माह 35 किलो खाद्यान्न मिलता है, उसके परिवार में प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया गया।


उन्होंने कहा कि इन उपायों से यह सुनिश्चित करने में बहुत मदद मिली है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा न रहे और इस महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों को अधिक से अधिक समर्थन मिले। बता दें कि देश में कोरोना का मामला और बढ़ता ही जी रही है। देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 तक पहुंच गई है और अब तक 273 की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed