फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Puri targeted Rahul Gandhi on his statement about Sikhs, this is an attempt to create division

Politics: सिखों से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री पुरी का राहुल पर निशाना, बोले- यह फूट डालने की साजिश

Tue, 17 Sep 2024 09:35 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 17 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 1984 में कांग्रेस के शासन में ही सिखों के साथ दंगे हुए थे। तब सिखों को पगड़ी पहनने के कारण ही निशाना बनाया गया था। इसके बाद 80 के दशक में एशियाई खेलों के दौरान सिखों को पगड़ी पहनने के चलते बसों से उतार दिया जाता था। 

विज्ञापन
Union Minister Puri targeted Rahul Gandhi on his statement about Sikhs, this is an attempt to create division
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के ऊर्जा सचिव के साथ चर्चा के लिए वॉशिंगटन गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिखों वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह फूट डालने की कोशिश है।  उन्होंने कहा कि मैनें अपने जीवन के 62 साल पगड़ी पहनी है। कड़ा पहना है। हमारे परिवारों में अधिकतर बच्चे पैदा होने के बाद पहली बार कड़ा पहनते हैं। राहुल गांधी ने यह बयान अज्ञानता से दिया है। यह बंटवारे की कहानी बनाने की कोशिश है। 

विज्ञापन


पुरी ने कहा कि जो भारतीय लोग अमेरिका में काम करते हैं या जो पढ़ते हैं और भारत में संपर्क में रहते हैं। उनको तो यह सच ही लगेगा कि सिखों को पगड़ी पहनना मुश्किल है। जबकि इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस के शासन में ही सिखों के साथ दंगे हुए थे। तब सिखों को पगड़ी पहनने के कारण ही निशाना बनाया गया था। इसके बाद 80 के दशक में एशियाई खेलों के दौरान सिखों को पगड़ी पहनने के चलते बसों से उतार दिया जाता था। 
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए कई काम किए हैं। चाहे सिखों के नाम काली सूची से हटाने हों या करतारपुर कॉरिडोर को शुरू करना हो या कुछ अन्य काम हों। राहुल गांधी अमेरिका में टिप्प्णी करके सिख समुदाय के बीच असुरक्षा फैलाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 सालों में जो काम हुआ, वह पहले कभी नहीं हुआ
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत में जो काम हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ। भारत को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य है। शहरी खर्च का आंकड़ा 11 गुना तक बढ़ गया है। हम जैव ईंधन और ग्रीन हाइड्रोजन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को सतत ऊर्जा पर अमेरिका के सहयोग से काफी ताकत मिलती है। अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक ऊर्जा सहयोग साझेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने रूस के साथ तेल व्यापार की भी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed