Karnataka: 'कांग्रेस शासन में कम बिजली की वजह से बढ़ी जनसंख्या', कर्नाटक में फिसली केंद्रीय मंत्री की जुबान
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कम बिजली दी। बिजली ठीक से न दे पाने के कारण कांग्रेस के शासन काल में जनसंख्या बढ़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो जाएगा। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही चुनावों की तारीखों का एलान हो सकता है। इसी के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां खूब जोर शोर से प्रचार-प्रसार में लग गई है। चुनावों के देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने "विजया संकल्प यात्रा" के तहत हासन जिले के जवागल में एक विशाल रोड शो में भाग लिया, यहां उनकी लोगों को संबोधित करते हुए जुबान फिसल गई।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कम बिजली दी। बिजली ठीक से न दे पाने के कारण कांग्रेस के शासन काल में जनसंख्या बढ़ी। हालांकि इस बयान पर अभी कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं ट्विटर पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हासन जिले का पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं का उत्साह वास्तव में कर्नाटक में जीत के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले- कुछ को छोड़कर सभी विधायकों को टिकट मिलेगा; कांग्रेस ने किया 140 सीटें जीतने का दावा
भाजपा तीन बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने दावा किया कि सर्वेक्षणों से संकेत मिला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कुल 224 सीटों में से 140 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वह भाजपा के दो पूर्व विधायकों और मैसूर के पूर्व महापौर को पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल बोले: गैर BJP शासित राज्य सरकारों को गिराने के लिए CBI-ED का इस्तेमाल कर रहे पीएम, एलजी पर कही ये बात
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले तीन नेताओं में कोल्लेगला के पूर्व विधायक जी एन नंजुंदस्वामी और बीजापुर से पूर्व विधायक मनोहर ऐनापुर के साथ मैसूर के पूर्व महापौर पुरुषोत्तम शामिल हैं। शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि भाजपा 2022 के गुजरात चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद कर्नाटक में चुनाव कराना चाहती थी, लेकिन अपने कदम से पीछे हट गई।
भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा विधायक
लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने हाल ही में विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांच दिन से विरुपक्षप्पा फरार थे। प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब आठ करोड़ रुपये बरामद हुए। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.