फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pralhad Joshi in poll-bound Karnataka I dont aspire to be CM Latest News Update

Karnataka: 'मेरी मुख्यमंत्री बनने की कोई तमन्ना नहीं', कर्नाटक चुनाव ये पहले प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान

Mon, 01 May 2023 06:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 May 2023 06:03 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि जब तक मुझ पर भगवान और जनता जनार्दन की कृपा बरकरार रहेगी, मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में ही काम करना चाहूंगा। जोशी ने इस बात से भी इनकार किया कि कर्नाटक में भाजपा के सामने सरकार विरोधी माहौल की चुनौती है।

विज्ञापन
Union Minister Pralhad Joshi in poll-bound Karnataka I dont aspire to be CM Latest News Update
प्रह्लाद जोशी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को राज्य की सियासत और अपने सीएम बनने की अटकलों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है, क्योंकि वह केंद्रीय स्तर काम करना जारी रखना चाहते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन काम कर रहे हैं और वे ऐसे ही काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन


धारवाड़ से चार बार के लोकसभा सदस्य ने राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की टिकट बंटवारे की रणनीति का भी बचाव किया। दरअसल, टिकट बंटवारे के बाद कर्नाटक में भाजपा के अंदर कई नेताओं के बीच अनबन हुई। कुछ ने पार्टी से किनारा कर लिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर उन्होंने कहा कि यह पीढ़ीगत बदलाव के उद्देश्य से था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो जोशी ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: BJP के घोषणा पत्र में गरीब-किसान से दलितों तक के लिए कई बड़े वादे, जानें इनके सियासी मायने
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि सीधे पीएम मोदी के अधीन काम कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन में ऐसा व्यक्तित्व कभी नहीं देखा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में जब भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।' उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के समय का जिक्र करते हुए कहा कि संसदीय कार्य मंत्री के रूप में उन्हें बहुत सारे अवसर मिले।


उन्होंने कहा कि जब तक मुझ पर भगवान और जनता जनार्दन की कृपा बरकरार रहेगी, मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में ही काम करना चाहूंगा। जोशी ने इस बात से भी इनकार किया कि कर्नाटक में भाजपा के सामने सरकार विरोधी माहौल की चुनौती है।

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी एंटी-इनकंबेंसी है, अधिकांश मामलों में यह उन व्यक्तियों के खिलाफ है, जो विधायक या मंत्री हैं। जिसे हमने पहले ही अलग तरीके से निपटने का काम किया है। एक पार्टी के रूप में कोई विरोधी महौल नहीं है। सत्ता विरोधी लहर का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर थोड़ी-बहुत सत्ता विरोधी लहर है तो उसे हम जनता के बीच जाकर अपनी बात रखकर कम करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed