{"_id":"598c5cb04f1c1b6f5f8b4cf6","slug":"union-minister-prakash-javadekar-suffering-from-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता आमिर खान के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को हुआ स्वाइन फ्लू ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अभिनेता आमिर खान के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को हुआ स्वाइन फ्लू
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
फिल्म अभिनेता आमिर खान और किरन राव के बाद अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इन दिनों स्वाइन फ्लू नामक वायरस से पीड़ित चल रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, जावड़ेकर पिछले दो दिनों से स्वाइन फ्लू की जकड़ में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर स्वाइन फ्लू वायरस से पीड़ित होने की वजह से ही संसद नहीं पहुंचे। वह इस दौरान अपने घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। बताते चलें कि आज राज्यसभा कार्रवाई के दौरान जावड़ेकर के जूनियर मंत्री ने मंत्रालय संबंधित पेपर सदन के पटल पर पेश किए थे। गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में ले चुका है।
विज्ञापन